दीपिका कक्कड़ की मां की सेहत को लेकर शोएब इब्राहिम का बड़ा बयान, कहा- अब कोई खतरा नहीं
मनोरंजन
शोएब इब्राहिम ने बताया है कि दीपिका कक्कड़ की मां की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। वे मुंबई में पेट के गंभीर इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती थीं।
शोएब ने फैंस को भरोसा दिलाते हुए कहा, 'अल्हम्दुलिल्लाह, कुछ भी गंभीर नहीं है।' हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
दीपिका अस्पताल में रख रही हैं मां का ध्यान
दीपिका अपनी मां के साथ लगातार अस्पताल में मौजूद रही हैं। परिवार ने अस्पताल के पास ही रहने का बंदोबस्त किया है, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो।
खास बात ये है कि शोएब के पिता का इलाज जिस डॉक्टर ने किया था, वही अब दीपिका की मां की भी देखरेख कर रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जल्द सेहतमंद होने की दुआएं भेज रहे हैं।