'इंद्रजाल' का टीजर देख उड़ जाएंगे आपके होश, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?
शिवरत्न प्रोडक्शन्स ने अपनी पहली हिंदी फिल्म 'इंद्रजाल' का टीजर जारी कर दिया है। करीब 2 मिनट के इस टीजर में, आपको रहस्यमयी दुनिया 'नीवलंती' की एक झलक देखने को मिलती है।
यहां भारतीय पौराणिक कथाएं, सस्पेंस और एडवेंचर एक साथ देखने को मिलेंगे। फिल्म के विजुअल्स बेहद शानदार हैं, जिसकी वजह कमाल के लोकेशन्स और एडवांस्ड स्पेशल इफेक्ट्स हैं।
जगेश्वर के निर्देशन में बनी 'इंद्रजाल' 24 जुलाई को होगी रिलीज
मराठी की सफल फिल्मों के लिए जाने जाने वाले जगेश्वर ललिता धोबल ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।
'इंद्रजाल' में महेश निकम मुख्य भूमिका में दिखेंगे, उनके साथ शनाया त्रिपाठी, यशराज डिमबाल और किरण माने भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी राज्य पुरस्कार विजेता नामदेव मुर्कुटे ने लिखी है, संगीत गौरव चाटी का है। वहीं, VFX का काम स्टीमी सर्कल स्टूडियो ने संभाला है।
सुचेता अजय निकम ने इस फिल्म को निर्मित किया है, जो अगस्त एंटरटेनमेंट के बैनर तले 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।