NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'बिग बॉस 16' में नजर आएंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा?
    अगली खबर
    क्या 'बिग बॉस 16' में नजर आएंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा?
    'बिग बॉस 16' में नजर आ सकते हैं राज कुंद्रा

    क्या 'बिग बॉस 16' में नजर आएंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 05, 2022
    08:00 pm

    क्या है खबर?

    पिछले साल पोर्नोग्राफी केस में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा फंस गए थे। उन्हें इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।

    पिछले साल सितंबर में मुंबई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

    अब ऐसी चर्चा चल रही है कि वह सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में नजर आएंगे। हालांकि, इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    रिपोर्ट

    मेकर्स ने शो के लिए कुंद्रा को किया अप्रोच

    ANI के अनुसार, मेकर्स ने 'बिग बॉस 16' में भाग लेने के लिए बिजनेसमैन कुंद्रा को अप्रोच किया है। सूत्रों की मानें तो कुंद्रा और शो के निर्माताओं के बीच बातचीत चल रही है।

    कहा जा रहा है कि कुंद्रा शो में भाग लेने के बारे में विचार कर रहे हैं।

    एक सूत्र ने कहा, "उन्हें लगता है कि वास्तविक पक्ष और सच्चाई को देश के सामने दिखाने की जरूरत है।"

    अटकलें

    क्या कुंद्रा की विवादित छवि को भुनाना चाहते हैं मेकर्स?

    'बिग बॉस' एक विवादित रियलिटी शो रहा है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि मेकर्स कुंद्रा की विवादित छवि को भुनाना चाहते हैं।

    पिछले साल कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप के जरिए प्रसारित करने का आरोप लगा था।

    मॉडल सागरिका शोना ने पहली बार उन पर पोर्नोग्राफी केस में आरोप लगाया था। शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया था कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    शिल्पा और कुंद्रा की शादी 2009 में हुई थी। कपल के दो बच्चे बेटे वियान और बेटी समीशा हैं। वियान का जन्म 21 मई, 2012 को हुआ था, जबकि समीशा 2020 में सरोगेसी के जरिए जन्मी थीं।

    जानकारी

    इन सेलेब्स को शो के लिए किया गया अप्रोच

    आउटलुक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 16' का प्रसारण कलर्स चैनल पर 8 या 9 अक्टूबर से शुरू हो सकता है। फैसल शेख, कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, आकांक्षा पुरी, करण पटेल और गायक थॉमस एंड्रयूज जैसे सेलेब्स शो में नजर आ सकते हैं।

    पिछला सीजन

    शो के पिछले सीजन की विजेता बनी थीं तेजस्वी प्रकाश

    'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन की विजेता टीवी अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल बनी थीं। ट्रॉफी के साथ उन्हें 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया था।

    निशांत भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहे और शमिता शेट्टी ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

    बाद में जब टीवी पर शो का प्रसारण हुआ, तो तेजस्वी प्रकाश ने 'बिग बॉस 15' का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले अभिनेत्री रुबीना दिलैक 'बिग बॉस 14' की विजेता बनी थीं।

    होस्ट

    'बिग बॉस 4' से लगातार शो को होस्ट कर रहे हैं सलमान

    'बिग बॉस' का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। यह शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' के प्रारूप का अनुसरण करता है।

    'बिग बॉस' का पहला सीजन 2006 में आया था। सलमान 'बिग बॉस 4' से इस शो को होस्ट कर रहे हैं।

    इस शो के पहले सीजन के होस्ट अभिनेता अरशद वारसी थे। दूसरा सीजन अभिनेत्री शिल्पा ने होस्ट किया था। तीसरे सीजन के होस्ट अमिताभ बच्चन थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राज कुंद्रा
    शिल्पा शेट्टी
    सलमान खान
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    राज कुंद्रा

    अश्लील फिल्में बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार
    राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया बॉलीवुड समाचार
    अश्लील फिल्मों के जाल में कैसे फंसे राज कुंद्रा? जानिए क्या है पूरा मामला मुंबई पुलिस
    राज कुंद्रा ने यूट्यूबर पुनीत कौर को भी भेजा था मैसेज, बोलीं- वो जेल में सड़े मुंबई

    शिल्पा शेट्टी

    अश्लील फिल्म मामले में फंसे राज कुंद्रा को नहीं मिली राहत, 14 दिन की न्यायिक हिरासत राज कुंद्रा
    राज कुंद्रा केस में गिरफ्तारी के डर से शर्लिन ने दायर की अग्रिम जमानत की याचिका राज कुंद्रा
    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर SEBI ने लगाया तीन लाख रुपये का जुर्माना, जानिए वजह राज कुंद्रा
    शर्लिन चोपड़ा ने लगाए राज कुंद्रा पर आरोप, बोलीं- मेरे साथ जबरदस्ती की राज कुंद्रा

    सलमान खान

    मुंबई: सलमान खान और उनके पिता को मिला धमकी भरा पत्र, FIR दर्ज बॉलीवुड समाचार
    'मैंने प्यार किया' के बाद 6 महीने तक सलमान के पास नहीं था काम सेलिब्रिटी गॉसिप
    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने रची थी सलमान खान को मारने की साजिश, दी थी सुपारी- रिपोर्ट सिद्धू मूसेवाला
    सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' का नाम बदलकर हुआ 'भाईजान' बॉलीवुड समाचार

    टीवी जगत की खबरें

    क्या मुकेश खन्ना की 'शक्तिमान' में सुपरहीरो बनेंगे रणवीर सिंह? बॉलीवुड समाचार
    रुपाली गांगुली से हिना खान तक, एक एपिसोड के लाखों वसूलते हैं ये टीवी सितारे सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहरुख से मनोज बाजपेयी तक, इन कलाकारों ने टीवी से की थी करियर की शुरुआत बॉलीवुड समाचार
    क्या 'तारक मेहता' में दयाबेन बनकर एंट्री करेंगी ऐश्वर्या सखुजा? टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025