शिल्पा शेट्टी की OTT पर वापसी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे ये कुकिंग रियलिटी शो
मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी OTT प्लेटफॉर्म पर वापसी कर रही हैं। उनका नया कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' 12 जून से ZEE5 पर आ रहा है।करीब दो दशकों बाद शिल्पा किसी OTT प्रोजेक्ट में दिखेंगी।
'मां है ना' में कौन-कौन से सेलेब्स आएंगे नजर
'मां है ना' शो में जेन जी के बच्चे और उनके सेलिब्रिटी माता-पिता के बीच मजेदार कुकिंग मुकाबले देखने को मिलेंगे।
उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे के साथ और सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना के साथ इस शो का हिस्सा होंगी।
वहीं गौरव कपूर, अली असगर और चंदन प्रभाकर इस शो को होस्ट करेंगे।