LOADING...
शिल्पा शेट्टी बास्टियन के बंद होने की अफवाहों पर भड़कीं, बोलीं- मेरा नाम ही 'क्लिकबेट' है
शिल्पा शेट्टी का जोरदार पलटवार

शिल्पा शेट्टी बास्टियन के बंद होने की अफवाहों पर भड़कीं, बोलीं- मेरा नाम ही 'क्लिकबेट' है

Feb 26, 2026
01:57 pm

क्या है खबर?

शिल्पा शेट्टी ने आखिरकार अपने मशहूर रेस्तरां बास्टियन के बंद होने को लेकर चल रही अफवाहों और पति राज कुंद्रा के खिलाफ उठ रही नकारात्मक खबरों पर खुलकर अपनी बात रखी। अभिनेत्री ने न सिर्फ इन खबरों को 'क्लिकबेट' बताया, बल्कि उन लोगों को भी कड़ा संदेश दिया है, जो उनके परिवार और ब्रांड की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आइए जाने शिल्पा ने इसके पीछे की क्या वजह बताई है।

बयान

'नजर' लगने से बढ़ती हैं चुनौतियां- शिल्पा

शिल्पा का मानना है कि लगातार सुर्खियों में रहने से 'नजर' लगती है, जिससे चुनौतियां बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा, "सार्वजनिक जीवन में लगातार बने रहना एक बहुत ही कठिन रास्ता है और 'नजर' नाम की भी कोई चीज होती है, जिस पर हम अक्सर चर्चा करते हैं। जब आपको लेकर लगातार बातें की जा रही हों तो ये बड़ा प्रतिस्पर्धी क्षेत्र बन जाता है और दुर्भाग्य से लोग आपको गिराने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।"

दो टूक

"हम किसी को गिराने में यकीन नहीं रखते"

शिल्पा ने स्पष्ट किया कि वे और उनका परिवार दूसरों को गिराने में यकीन नहीं रखते। वो बोलीं, "हम उस तरह के लोग नहीं हैं। मेरा मानना है कि यहां हर किसी के सफल होने के लिए पर्याप्त जगह है।" जब शिल्पा से पूछा गया कि हालिया खबरों और विवादों ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से कैसे प्रभावित किया है तो उन्होंने स्वीकार किया कि इन चीजों का उन पर असर तो पड़ता है, लेकिन सिर्फ एक हद तक।

Advertisement

नकारात्मकता

नकारात्मकता से कैसे निपटती हैं शिल्पा?

शिल्पा ने कहा, "एक कंपनी और एक इंसान के तौर पर हम अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। कई बार सोचती हूं कि हम अच्छी चीजों के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हम सिर्फ नकारात्मक चीजों को क्यों पकड़ रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि एक सेलेब्रिटी होने का दुर्भाग्यपूर्ण हिस्सा ये है कि मेरा नाम अब 'क्लिकबेट' (खबरें बेचने का जरिया) बन गया है, इसलिए मैंने इसे अब सहजता से लेना सीख लिया है।"

Advertisement

खुलासा

बास्टियन के बंद होने की अफवाहों पर शिल्पा ने कही ये बात

शिल्पा आगे बोलीं, "लोग बहुत समझदार हैं। उन्हें सही-गलत के बीच फर्क पता है। हम आज भी आगे बढ़ रहे हैं। हमारा ब्रांड सफल है, क्योंकि ये लोगों को पसंद आता है। हम उन्हें वही दे रहे हैं, जो वो चाहते हैं।" शिल्पा ने 'बास्टियन' के बंद होने की अफवाहों पर कहा, "मैं आमतौर पर अफवाहों पर सफाई देने से बचती हूं, लेकिन इस बार मैंने ये कदम अपने लिए नहीं, बल्कि अपने ब्रांड की साख के लिए उठाया है।

रेस्तरां

बास्टियन के साथ शिल्पा का जुड़ाव

शिल्पा बोलीं, "मेरा मानना है कि एक एक्टर के तौर पर आपको कभी शिकायत नहीं करनी चाहिए, इसलिए मैं चुप रही, लेकिन इस बार बात एक ब्रांड की थी, जिसे हमने बहुत प्यार, जुनून और मेहनत से बनाया है।" बता दें कि साल 2019 में शिल्पा ने रंजीत बिंद्रा (जो बास्टियन ब्रांड के संस्थापक हैं) के साथ मिलकर काम करना शुरू किया था। वो बास्टियन हॉस्पिटैलिटी कंपनी की आधी हिस्सेदार हैं। ये कंपनी देश में कई रेस्तरां चलाती है।

Advertisement