LOADING...
'बिग बॉस OTT 3' में नजर आएंगे शिखर धवन, निर्माताओं ने किया संपर्क 
'बिग बॉस OTT 3' में नजर आएंगे शिखर धवन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shikhardofficial)

'बिग बॉस OTT 3' में नजर आएंगे शिखर धवन, निर्माताओं ने किया संपर्क 

May 25, 2024
01:48 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन पिछले कुछ दिनों से अपने चैट शो 'धवन करेंगे' को लेकर खबरों का हिस्सा बने हुए हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो के जरिए उन्होंने मेजबानी की दुनिया में कदम रखा है। अब खबर है कि शिखर सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT' के तीसरे सीजन में नजर आ सकते हैं। उनसे शो के निर्माताओं ने संपर्क किया है। दोनों के बीच बातचीत लगातार जारी है।

रिपोर्ट

निर्माताओं ने किया संपर्क

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिखर को 'बिग बॉस OTT 3' के लिए संपर्क किया गया है। खबर ताे यह भी है कि उन्होंने शो में दिलचस्पी दिखाई है। सलमान खान के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT' को दर्शक बड़े चाव से देखते हैं। इस शो के दोनों सीजन को लोगों का खूब प्यार मिला है। इस साल 'बिग बॉस OTT 3' की मेजबानी अनिल कपूर करने वाले हैं। शो का पहला टीजर सामने आ चुका है।

ट्विटर पोस्ट

कुछ दिन पहले आया था 'बिग बॉस OTT 3' का टीजर