NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शेखर कपूर ने किया अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान, ला रहे 'हैरी पॉटर' जैसी फिल्म फ्रैंचाइजी
    अगली खबर
    शेखर कपूर ने किया अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान, ला रहे 'हैरी पॉटर' जैसी फिल्म फ्रैंचाइजी
    शेखर कपूर भारतीय दर्शकों के लिए लेकर आ रहे देसी 'हैरी पॉटर'

    शेखर कपूर ने किया अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान, ला रहे 'हैरी पॉटर' जैसी फिल्म फ्रैंचाइजी

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 03, 2023
    10:35 am

    क्या है खबर?

    जाने-माने निर्देशक शेखर कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्देशन कर दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया है। उनकी अगली फिल्म की राह दर्शक लंबे समय से देख रहे हैं।

    पहले सुनने में आ रहा था कि वह फिल्म 'पानी' बना रहे हैं। इसके बाद चर्चा हुई कि शेखर 'मिस्टर इंडिया 2' लेकर आ रहे हैं। बहरहाल, अब शेखर ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है।

    आइए जानते हैं अपने हालिया इंटरव्यू में क्या कुछ बोले शेखर।

    घोषणा

    भारतीयों के हिसाब से 'हैरी पॉटर' की तरह फिल्म बनाएंगे शेखर

    ईटाइम्स से बातचीत कर शेखर ने कहा, "मैं एक फिल्म पर काम कर रहा हूं, जो देसी 'हैरी पॉटर' की तर्ज पर होगी, क्योंकि उसे भारतीय दर्शकों के हिसाब से बनाया जाएगा। जॉनर वही होगा। 'हैरी पॉटर' सीरीज को हर किसी ने सराहा और हम ऐसी ही कहानियां देखकर बड़े हुए हैं।"

    उन्होंने कहा, "इस पर काम चल रहा है। मैं 'हैरी पॉटर' जैसी फिल्म फ्रैंचाइजी बनाने को तैयार हूं, जो विदेशी नहीं, बल्कि पूरी तरह से देसी होगी।"

    जानकारी

    दुनियाभर में लोकप्रिय हुई 'हैरी पॉटर'

    शायद ही कोई ऐसा बच्चा होगा जिसे 'हैरी पॉटर' की फिल्में पसंद न हो। दुनियाभर के दर्शकों को इसके हरेक भाग का इंतजार होता था। इसका एक-एक किरदार यादगार बन गया। 'हैरी पॉटर' का पहला भाग 2001 में तो आखिरी भाग 2010 में रिलीज हुआ।

    खुलासा

    सतीश कौशिक के बारे में भी बोले शेखर

    इंटरव्यू में शेखर ने सतीश कौशिक पर भी बात की। उन्होंने कहा, "उसने फिल्म 'मासूम' में मेरे असिस्टेंट के रूप में काम करना शुरू किया था। वह इसमें मेरा तीसरा असिस्टेंट था। उसके साथ मेरे काम करने की कहानी भी दिलचस्प है।"

    उन्होंने कहा, "सतीश हर समय मुझे देखकर मुस्कुराता रहता था। एक दिन मैं दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ रहा था। भारी बारिश के कारण मुंबई में हर जगह पानी ही पानी था। कहीं भी पहुंचना असंभव था।"

    लालसा

    शेखर से काम मांगने आए सतीश

    शेखर ने कहा, "मेरी फ्लाइट भी लगभग छूट गई थी। मुझे पानी से होकर गुजरना पड़ा था। मैं लाइन में खड़ा था, मैंने देखा कि सतीश पूरी तरह से भीगते हुए मेरे पास आ रहा है। उसने मुझसे कहा, 'मुझे आपके पास आने के लिए सचमुच अपने घर से तैरकर आना पड़ा। मुझे पता था कि यहां कोई और नहीं, जो आपसे मिलने आएगा।' दरअसल, सतीश मुझसे काम मांगने आया था। सिनेमा के लिए उसकी ऐसी लालसा थी।"

    दुख

    "सतीश बहुत जल्दी चला गया"

    शेखर ने कहा, "शूटिंग के दौरान मुझे गुस्सा आता था तो मैं चिल्लाता था। एक दिन सतीश ने मुझे चिल्लाते हुए सुना तो उसने मुझसे कहा कि मैं उस पर भी चिल्लाऊं। इससे लोग उसे नोटिस करेंगे।"

    उन्होंने कहा, "सतीश उन होनहार लड़कों में से एक था, जिनसे मैं आज तक मिला हूं। उसके लिए कोई किरदार मुश्किल नहीं था। हम उसे याद करते हैं। वह बहुत जल्दी चला गया। उसके पास देने के लिए और भी बहुत कुछ था।"

    जानकारी

    'मिस्टर इंडिया' में 'कैलेंडर' बन मशहूर हुए सतीश

    सतीश ने कई दमदार किरदार निभाए, लेकिन उनको सबसे ज्यादा याद फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में 'कैलेंडर' की भूमिका के लिए किया जाता है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से इस छोटे से किरदार को भी बड़ा बना दिया था। इस फिल्म के निर्देशक शेखर ही थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शेखर कपूर
    हैरी पॉटर
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट
    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़

    शेखर कपूर

    बंटवारे के दौरान खुद को मृत दिखाकर मां ने बचाई थी मेरी जान- फिल्ममेकर शेखर कपूर हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी का छलका दर्द, बोले- बॉलीवुड ने नहीं दिया काम बॉलीवुड समाचार
    अदनान सामी ने खोला बॉलीवुड का राज, बोले- फ्री परफॉरमेंस के बदले मिलता है अवॉर्ड बॉलीवुड समाचार
    शेखर कपूर बने FTII के नए अध्यक्ष, 2023 तक संभालेंगे कार्यभार बॉलीवुड समाचार

    हैरी पॉटर

    आप भी बिता सकते हैं 'एवेंजर्स: एंडगेम' के घर में रात, चुकानी होगी इतनी कीमत इंग्लैंड
    'हैरी पॉटर' की अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन कैंसर
    वनप्लस ने लॉन्च की हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन स्मार्टवॉच, जानें कीमत और फीचर्स स्मार्टवॉच
    रुश्दी पर ट्वीट के लिए 'हैरी पॉटर' की लेखिका को मिली जान से मारने की धमकी ट्विटर

    बॉलीवुड समाचार

    परिणीति चोपड़ा के "खास दोस्त" राघव चड्ढा से मिलने की तैयारी में बहन प्रियंका चोपड़ा परिणीति चोपड़ा
    'आदिपुरुष' के 'लक्ष्मण' सनी सिंह को युवाओं से फिल्म को प्यार मिलने की उम्मीद सनी सिंह
    अजय देवगन हैं करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक, ये हैं 'भोला' अभिनेता की गाड़ियां  अजय देवगन
    तब्बू बड़े पर्दे पर लगातार निभा रहीं दमदार किरदार, इन पिछली फिल्मों में दिखाया दमखम तब्बू

    आगामी फिल्में

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की रिलीज तारीख में होगा बदलाव- रिपोर्ट  शाहरुख खान
    पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला कौन हैं, जिनकी बायोपिक में दिखेंगे दिलजीत दोसांझ?  दिलजीत दोसांझ
    जन्मदिन विशेष: आलिया भट्ट अब इन फिल्मों में बिखेरेंगी अपनी अदाकारी का जलवा आलिया भट्ट
    फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ कौन थे, जिनका किरदार निभाने जा रहे विक्की कौशल? विक्की कौशल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025