NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: शेखर कपूर के शानदार निर्देशन का सबूत हैं ये पांच फिल्में
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: शेखर कपूर के शानदार निर्देशन का सबूत हैं ये पांच फिल्में

    जन्मदिन विशेष: शेखर कपूर के शानदार निर्देशन का सबूत हैं ये पांच फिल्में
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 06, 2022, 09:07 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: शेखर कपूर के शानदार निर्देशन का सबूत हैं ये पांच फिल्में
    शेखर कपूर के शानदार निर्देशन का सबूत हैं ये पांच फिल्में (तस्वीर- इंस्टा /@shekharkapur)

    जब भी बॉलीवुड के शानदार निर्देशकों की बात होती है तो शेखर कपूर का नाम इस कड़ी में जरूर आता है और आए भी क्यों ना, उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्मों की सौगात दो जी है। 'मासूम' से लेकर 'मिस्टर इंडिया' तक वह कई यादगार फिल्में दर्शकों के लिए लेकर आए। आज यानी 6 दिसंबर को शेखर अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आइए उनकी पांच बेहतरीन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

    मासूम

    1983 में आई इस ड्रामा फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी नजर आई थीं और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। गुलजार ने फिल्म की कहानी लिखी थी और इसके लिए शेखर को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेशन भी मिला था। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक व्यक्ति की शादीशुदा जिंदगी उसके अतीत की एक घटना की वजह से प्रभावित होती है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    मिस्टर इंडिया

    'मिस्टर इंडिया' आज भी लोगों की पसंद है। जब यह बनी थी, लोगों को इसका कॉन्सेप्ट बेहद पसंद आया था, क्योंकि उस दौर में साइंस फिक्शन फिल्में बमुश्किल ही बनती थीं। 1987 में आई श्रीदेवी और अनिल कपूर अभिनीत यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एक थी। इसमें दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी का किरदार मोगैंबो इतना लोकप्रिय हुआ कि उन्हें इसी नाम से बुलाया जाने लगा। आप यह फिल्म ZEE5 पर देख सकते हैं।

    बैंडिट क्वीन

    शेखर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म एक्टिविस्ट और राजनेता फूलन देवी के जीवन पर आधारित थी। फूलन की भूमिका अभिनेत्री सीमा बिस्वास ने निभाई थी। 1994 में आई इस फिल्म से शेखर दुनियाभर में मशहूर हो गए थे। फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर में भी भेजा गया था। मनोज बाजपेयी भी इसका हिस्सा थे। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    एलिजाबेथ

    1998 में आई इस बायोग्राफिकल पीरियड ड्रामा फिल्म में हॉलीवुड एक्ट्रेस केट ब्लांचेट ने एलिजाबेथ का किरदार निभाया और यह उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म महारानी एलिजाबेथ के शासनकाल के शुरुआती सालों के बारे में है, जिसमें उनके संघर्ष को दिखाया गया। 55वें वेनिस फिल्म समारोह में यह फिल्म दिखाई गई थी। इस फिल्म को 56वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में तीन नामांकन मिले थे। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    द फोर फेदर्स

    यह 2002 में रिलीज हुई एक वॉर ड्रामा फिल्म थी। इसमें हीथ लेजर, वेस बेंटले और केट हडसन नजर आई थीं। फिल्म उपन्यास 'द फोर फेदर्स' से प्रेरित थी। पॉल फेल्डशर ने इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम संभाला था और माइकल शिफर ने इसकी कहानी लिखी थी, जो सूडान में ब्रिटिश सेना के गॉर्डन रिलीफ अभियान के ईद-गिर्द घूमती है। फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। यह प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    शायद ही आप जानते हों कि शेखर लंदन में चार्टेड अकाउंटेंट का काम करते थे, देव आनंद के कहने पर उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, शुरुआत उन्होंने एक्टर के तौर पर की थी। उनकी पहली फिल्म 1975 में आई 'जान हाजिर है' थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शेखर कपूर
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    वनडे में गेंदबाजी स्ट्राइक-रेट के मामले में काफी आगे हैं शमी, जानें आंकड़े मोहम्मद शमी
    'पठान' ने सिनेमाघरों में फूंकी जान, बंद पड़े 25 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर दोबारा खुलेंगे पठान फिल्म
    राम गोपाल वर्मा ने नशे में किया ट्वीट, मजाक में कही राजामौली को "मारने" की बात राम गोपाल वर्मा
    ऐपल MR हेडसेट पर VR कंटेंट के लिए डिज्नी समेत अन्य कंपनियों से कर रही बात ऐपल

    बॉलीवुड समाचार

    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज अजय देवगन
    निर्देशक राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा मुंबई पुलिस
    अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी अथिया शेट्टी
    राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' को लेकर साझा किया ताजा अपडेट, जल्द शुरू होगी शूटिंग राजकुमार राव

    शेखर कपूर

    भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) से निकले कई नामचीन कलाकार, जानिए इसका इतिहास पुणे
    'RRR' को गोल्डन ग्लोब्स में मिला नॉमिनेशन, नाराज शेखर कपूर ने पूछा ये सवाल गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    मनोज बाजपेयी की मां का निधन, पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती मनोज बाजपेयी
    द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा: कृति या श्रद्धा, वेब सीरीज में किसे मिलेगा सती का रोल? श्रद्धा कपूर

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: जावेद अख्तर के इन सदाबहार रोमांटिक गानों की नहीं है कोई तुलना जावेद अख्तर
    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    जन्मदिन विशेष: पीयूष मिश्रा की इन कविताओं और गानों का आज भी दीवाना है जमाना पीयूष मिश्रा
    जन्मदिन विशेष: फातिमा ने इन पांच फिल्मों में मनवाया अपने अभिनय का लोहा फातिमा सना शेख

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023