Page Loader
कितने पढ़े लिखे हैं 'शहजादा' अभिनेता कार्तिक आर्यन? पूरा परिवार है डॉक्टर
कितने पढ़े लिखे हैं कार्तिक आर्यन? (तस्वीर: इंस्टा/@kartikaaryan)

कितने पढ़े लिखे हैं 'शहजादा' अभिनेता कार्तिक आर्यन? पूरा परिवार है डॉक्टर

Feb 14, 2023
07:37 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन उन चमकते सितारों की सूची में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर फिल्मी दुनिया में एक खास जगह बनाई है। उनका जन्म 22 नवंबर, 1988 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। कार्तिक के परिवार में सभी डॉक्टर हैं। उनके पिता डॉ मनीष तिवारी (बाल रोग विशेषज्ञ), मां माला (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और उनकी बहन कृतिका तिवारी भी डॉक्टर ही हैं। इसके बावजूद कार्तिक बचपन से ही अभिनेता बनने का सपना देखते थे।

जीवन

फिल्म मिलने के बाद छोड़ी पढ़ाई

कार्तिक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ग्वालियर के किडीज स्कूल और सेंट पॉल्स स्कूल से की है। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद कार्तिक मुंबई चले गए थे। वहां उन्होंने डीवाई पाटिल कॉलेज में बायोटेक्नोलॉजी में BTech में दाखिला लिया। 2011 में 'प्यार का पंचनामा' मिलने के बाद कार्तिक ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी, लेकिन उन्होंने बाद में पेपर देकर डिग्री हासिल की। बरहाल, कार्तिक 17 फरवरी को आ रही 'शहजादा' में नजर आएंगे।