NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शहनाज गिल की झोली में हैं ये फिल्में, फिर बनेगी दिलजीत दोसांझ संग जोड़ी
    अगली खबर
    शहनाज गिल की झोली में हैं ये फिल्में, फिर बनेगी दिलजीत दोसांझ संग जोड़ी
    शहनाज गिल की आगामी फिल्में (तस्वीरें: इंस्टाग्राम/@shehnaazgill)

    शहनाज गिल की झोली में हैं ये फिल्में, फिर बनेगी दिलजीत दोसांझ संग जोड़ी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 27, 2024
    10:52 am

    क्या है खबर?

    शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीत चुकी हैं और उनका अलग प्रशंसक वर्ग है।

    'पंजाब की कैटरीना कैफ' शहनाज को 2019 में 'बिग बॉस 13' के जरिए देशभर में लोकप्रियता मिली थी। 2023 शहनाज के लिए खास रहा। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से डेब्यू किया। इसके बाद उनकी फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' चर्चा में रही।

    27 जनवरी को शहनाज का जन्मदिन है। नजर डालते हैं उनकी आने वाली फिल्मों पर।

    #1

    '100 परसेंट'

    शहनाज, साजिद खान की फिल्म '100 परसेंट' का हिस्सा हैं। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी नजर आएंगे।

    यह एक कॉमेडी फिल्म है जो एक बड़ी भारतीय शादी और जासूसी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में खूब मस्ती शामिल होगी।

    यह फिल्म पिछले साल रिलीज होनी थी, लेकिन टल गई। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।

    इस फिल्म के जरिए साजिद लंबे समय बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।

    #2

    'खिलाड़ी 1080'

    शहनाज एक्शन फिल्म 'खिलाड़ी 1080' का भी हिस्सा हैं। इसका निर्देशन कबीर सदानंद करेंगे।

    IMDb के अनुसार, इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी, रकुल प्रीत सिंह और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी।

    यह फिल्म 4 हमशक्ल भाई रघुपति, राघव, राजा और राम की कहानी है। ये चारों अनजाने में एक आपराधिक षड्यंत्र में फंस जाते हैं और इनकी जान पर बन आती है।

    हालांकि, फिल्म के पुरुष कलाकारों की जानकारी सामने नहीं आई है।

    #3 

    'सब फर्स्ट क्लास'

    शहनाज जल्द ही वरुण शर्मा के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। हाल ही में दोनों ने फिल्म की शूटिंग शुरू की है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

    इसका निर्देशन बलविंदर सिंह जनूजा कर रहे हैं। मुराद खेतानी इस फिल्म के निर्माता हैं।

    वरुण 'फुकरे' फ्रैंचाइज में अपनी कॉमेडी का कमाल दिखा चुके हैं। अब शहनाज के साथ उनकी जोड़ी देखना दिलचस्प होगा। अब दर्शकों को फिल्म की पहली झलक का इंतजार है।

    #4

    निखिल आडवाणी की नई फिल्म

    पिछले साल खबर आई थी कि शहनाज को निखिल आडवाणी के अगले प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक महिला प्रधान फिल्म होगी, जिसमें वाणी कपूर भी नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए शहनाज ने अभिनय की खास ट्रेनिंग भी ली थी।

    दर्शकों को फिल्म की नई जानकारियों का इंतजार है। निखिल अपने गंभीर विषयों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनकी फिल्म में शहनाज की भूमिका देखना दिलचस्प होगा।

    #5

    'रन्ना च धन्ना'

    पंजाबी फिल्म 'हौंसला रख' के बाद शहनाज और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी एक बार फिर से नजर आएगी।

    पिछले साल उनकी फिल्म 'रन्ना च धन्ना' का ऐलान हुआ था। यह फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

    इस फिल्म में सोनम बाजवा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसका निर्देशन अमरजीत सिंह सैरोन कर रहे हैं।

    इसका पहला पोस्टर साझा करते हुए शहनाज ने लिखा था, 'इश्क ने गालिब निकम्मा कर दिया वरना चीज तो हम थे काम की।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शहनाज गिल
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    शहनाज गिल

    शहनाज से नोरा तक, 'बिग बॉस' के इन प्रतियोगियों को मिला सलमान की फिल्म का ऑफर सलमान खान
    जन्मदिन विशेष: शहनाज गिल फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट प्लान जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव जन्मदिन विशेष
    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान की फिल्म 'द बुल' बीच में लटकी, करण जौहर अब करेंगे स्क्रिप्ट में बदलाव सलमान खान
    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी मचाएगी धमाल, संजय लीला भंसाली संभालेंगे कमान  संजय लीला भंसाली
    तापसी पन्नू का 'बेबी' के बाद बदला नजरिया, बोलीं- छाप छोड़ने को चाहिए बस 5 मिनट  तापसी पन्नू
    शाहरुख खान संग नहीं चला सौम्या टंडन का सिक्का, साबित हुआ करियर का सबसे फ्लॉप शो  सौम्या टंडन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025