NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शहनाज गिल ने अपने शो के लेखक को स्टार बनने के लिए दी ये सलाह
    अगली खबर
    शहनाज गिल ने अपने शो के लेखक को स्टार बनने के लिए दी ये सलाह
    सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बोलीं शहनाज गिल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@Shehnaazgill)

    शहनाज गिल ने अपने शो के लेखक को स्टार बनने के लिए दी ये सलाह

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 14, 2023
    07:56 pm

    क्या है खबर?

    शहनाज गिल ने कम समय में ही अपना अलग प्रशंसक वर्ग तैयार कर लिया है। 'बिग बॉस' से देशभर में लोकप्रिय हुईं शहनाज हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

    भले ही वह अभी एक ही फिल्म में नजर आई हैं, लेकिन फिल्मी कार्यक्रमों और अपने टॉक शो 'देसी वाइब्स' के चलते वह चर्चा में रहती हैं।

    अपने हालिया ब्लॉग में उन्होंने 'देसी वाइब्स' के लेखक मनोज से लोगों का परिचय कराया और उन्हें मिलने वाली आलोचनाओं पर बात की।

    खबर

    'देसी वाइब्स' के लेखक से दर्शकों को कराया रूबरू

    शहनाज ने अपने हालिया ब्लॉग में 'देसी वाइब्स' के पर्दे के पीछे के साथियों को दर्शकों से रूबरू कराया। इस सिलसिले में उन्होंने शो के लेखक मनोज से दर्शकों को रूबरू कराया।

    शहनाज ने कहा कि मनोज ऐसा लिखते हैं कि उन्हें गालिया पड़ती हैं। इस पर मनोज ने कहा कि उन्हें भी गालियां पड़ती हैं।

    शहनाज दर्शकों को बताती हैं कि मनोज ने कभी इतनी नकारात्मकता नहीं झेली थी, इसलिए उन्हें तो सदमा ही लग गया।

    सलाह 

    शहनाज ने मनोज को दी यह सलाह

    इस वीडियो में शहनाज मनोज से कहती हैं कि जो आपको गालियां देते हैं, वो आपके प्रशंसक नहीं हैं। ये झूठी आईडी का इस्तेमाल करते हैं, इनकी परवाह मत करिए।

    उन्होंने आगे कहा, "अगर आपको कुछ करना है, स्टार बनना है तो सब झेलना पड़ेगा। जितने भी बुरे कमेंट हैं, उनकी लिस्ट बनाओ और घोल के पी जाओ। अगर पच गया तो आप महान हस्ती बन जाएंगे, अगर नहीं पचा तो मुझे माफ करिए।"

    देसी वाइब्स 

    शहनाज का लोकप्रिय टॉक शो है 'देसी वाइब्स'

    शहनाज अपने यूट्यूब चैनल पर 'देसी वाइब्स नाम का टॉक शो होस्ट करती हैं। इस शो में वह मशहूर हस्तियों से अपने अंदाज में हंसी-मजाक, करियर और जीवन से जुड़ी बातें करती हैं।

    इस शो के पहले मेहमान राजकुमार राव थे। इसके बाद शो में आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, कपिल शर्मा, सुनील शेट्टी, सारा अली खान समेत कई मशहूर हस्तियां नजर आ चुकी हैं।

    शो में वह आध्यात्मिक गुरु बीके शिवानी को भी बुला चुकी हैं।

    आगामी फिल्म 

    एकता कपूर की फिल्म में नजर आएंगी शहनाज

    शहनाज ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, इस मल्टीस्टारर फिल्म में उनकी उपस्थिति नाममात्र की रही।

    अब वह एकता कपूर की फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आएंगी। यह फिल्म टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की गई और चर्चा में है।

    फिल्म में भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ कुशा कपिला, डॉली सिंह, करण कुंद्रा, शिबानी बेदी, नताशा रस्तोगी, और अनिल कपूर नजर आएंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    शहनाज पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय कलाकार हैं। उन्हें 'पंजाब की कैटरीना कैफ' कहा जाता है। वह गाने के साथ डांस में भी माहिर हैं। 2019 में उन्होंने 'बिग बॉस 13' में हिस्सा लिया था। इस शो से वह देशभर में मशहूर हो गई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शहनाज गिल
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    शहनाज गिल

    शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- दिवाली से पहले मारेंगे पंजाब
    सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखेंगे बॉक्सर विजेंदर सिंह सलमान खान
    शहनाज गिल ने की टॉक शो की घोषणा, पहले मेहमान होंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को समर्पित किया अपना फिल्मफेयर अवॉर्ड, भावुक हुए प्रशंसक सिद्धार्थ शुक्ला

    बॉलीवुड समाचार

    शिल्पा को लीड हीरोइन बनने से लगता है डर, सफलता के इस पैमाने को ठहराया गलत शिल्पा शेट्टी
    देव आनंद की 100वीं जयंती पर आयोजित होगा फिल्म महोत्सव, अमिताभ बच्चन ने जताई खुशी  अमिताभ बच्चन
    बॉबी देओल बने आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' का हिस्सा, निभाएंगे अहम भूमिका आर्यन खान
    शाहरुख खान लेकर आएंगे 'जवान' का सीक्वल, लेकिन कट गया विजय सेतुपति का पत्ता? शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025