Page Loader
बाबा सिद्दीकी की पार्टी में इतने लाख का सूट पहनकर पहुंची थीं शहनाज गिल
बाबा सिद्दीकी की पार्टी में यूं पहुंची थीं शहनाज गिल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shehnaazgill)

बाबा सिद्दीकी की पार्टी में इतने लाख का सूट पहनकर पहुंची थीं शहनाज गिल

Apr 23, 2023
04:25 pm

क्या है खबर?

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। शहनाज ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखा है। वह बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के सितारों के साथ नजर आई थीं। पार्टी में शहनाज के शाही लुक ने सबको आकर्षित किया। अब शहनाज के इस आउटफिट की कीमत चर्चा का विषय बन गई है।

कीमत

इतनी थी शहनाज के आउटफिट की कीमत

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शहनाज शाही लुक में पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर शहनाज के लुक की खूब तारीफ हुई। सुनहरी इंब्रॉयडरी से भरे लाल रंग के सूट में शहनाज बेहद आकर्षक लग रही थीं। इस खूबसूरत आउटफिट के साथ शहनाज ने न्यूड मेकअप रखा था और कानों में चांदबालियां डाली हुई थीं। शहनाज का यह आउटफिट रिंपल एंड हरप्रीत कलेक्शन से था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आउटफिट की कीमत 3 लाख रुपये है।

इफ्तार पार्टी

सुर्खियों में थी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी

ईद से पहले बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी काफी सुर्खियों में रही थी। इसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के जाने-माने सितारे पहुंचे थे। शाहरुख खान, सलमान खान, प्रीति जिंटा जैसे सितारे यहां नजर आए थे। सोशल मीडिया पर इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो खूब शेयर किए गए। पार्टी में शहनाज की मौजूदगी ने सबका दिल जीत लिया। एक वीडियो में वह इस पार्टी में सबसे गर्मजोशी से मिलती नजर आई थीं।

परिचय

कौन हैं बाबा सिद्दीकी?

बाबा मुंबई में जाने-माने कांग्रेस नेता हैं। मुंबई के बांद्रा पश्चिम सीट से लगातार 3 बार विधायक रहे हैं। अभिनेता-राजनेता सुनील दत्त की वजह से वह बॉलीवुड के कलाकारों से जुड़े और तब उनकी इफ्तार पार्टी का सिलसिला शुरू हो गया। कई बॉलीवुड कलाकारों के साथ बाबा की अच्छी दोस्ती है। खासकर, वह सलमान खान के बेहद करीब हैं। कई साल तक सलमान और शाहरुख के बीच रहे मनमुटाव को बाबा ने ही दूर किया था।

शहनाज गिल 

'बिग बॉस 13' से शहनाज को मिली लोकप्रियता

शहनाज गिल शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आईं। वह लंबे समय से इस फिल्म के लिए चर्चा में थीं। हालांकि, जब यह फिल्म आई तो उनके प्रशंसक निराश ही हुए। एक तो फिल्म में उनकी उपस्थिति बेहद छोटी है, उसमें भी उनका अभिनय बेहद कच्चा है। बता दें, शहनाज पंजाबी इंडस्ट्री से लोकप्रिय हुई थीं। इसके बाद 'बिग बॉस 13' से वह देशभर में मशहूर हुईं और उनको नया प्रशंसक वर्ग मिला।