LOADING...
शहनाज गिल पैपराजी पर भड़कीं, बोलीं- ढीठ हैं ये लोग; वीडियो हो रहा वायरल 
शहनाज गिल ने पैपराजी को कहा "ढीठ" (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shehnaazgill)

शहनाज गिल पैपराजी पर भड़कीं, बोलीं- ढीठ हैं ये लोग; वीडियो हो रहा वायरल 

Jul 24, 2025
06:56 pm

क्या है खबर?

जानी-मानी गायिका और अभिनेत्री शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, हाल ही में शहनाज को मुंबई में देखा गया, जहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिए और उन्हें अपने कैमरे में कैद करने लगे। हालांकि, इस दौरान अभिनेत्री अच्छे मूड में नहीं थीं और वह तमाम पैपराजी पर भड़क गईं। शहनाज फोटोग्राफर्स के व्यवहार से नाराज दिख रही हैं। आइए जानें उन्होंने क्या कहा।

वीडियो

ये बंद नहीं करेंगे- शहनाज

वीडियो में शहनाज एक बिल्डिंग के बाहर खड़ी दिख रही हैं। वह पैपराजी से उनकी तस्वीरें न खींचने का आग्रह करती हैं। वह कहती हैं, "बस करो अभी।" हालांकि, इसके बावजूद भी पैपराजी शहनाज का वीडियो बनाते हैं, जिस पर वह अपना आपा खो देती हैं। वह मौजूद लोगों से कहती हैं, "नहीं, ये ढीठ हैं। ये बंद नहीं करेंगे। आपको पता नहीं है इनका।" बता दें, शहनाज जल्द 'सब फर्स्ट क्लास' और 'इक्क कुड़ी' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो