Page Loader
दिलजीत दोसांझ संग फिर बनी जोड़ी शहनाज गिल की जोड़ी, फिल्म 'रान्ना च धन्ना' का ऐलान
शहनाज गिल ने किया अपनी नई फिल्म 'रान्ना च धन्ना' का ऐलान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shehnaazgill)

दिलजीत दोसांझ संग फिर बनी जोड़ी शहनाज गिल की जोड़ी, फिल्म 'रान्ना च धन्ना' का ऐलान

Sep 12, 2023
12:38 pm

क्या है खबर?

शहनाज गिल पिछले कुछ वक्त से अपनी आने वाली फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। करण बूलानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अब इस बीच शहनाज ने अपनी नई पंजाबी फिल्म 'रान्ना च धन्ना' का ऐलान कर दिया है। इसमें उनकी जोड़ी एक बार फिर दिलजीत दोसांझ के साथ बनी है। इससे पहले दोनों फिल्म 'होंसला रख' में साथ काम कर चुके हैं।

रान्ना च धन्ना

फिल्म का पहला पोस्टर जारी 

'रान्ना च धन्ना' अगले साल 2 अक्टूबर को सिनेमागरों में रिलीज होगी। शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'इश्क ने गालिब निकम्मा कर दिया वरना चीज तो हम थे काम की। फिल्म 2 अक्टूबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' 'रान्ना च धन्ना' का निर्देशन अमरजीत सरोन द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में सोनम बाजवा भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर