LOADING...
शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी की शादी पर बोले- जब मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी?
सोनाक्षी की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया दो टूक जवाब

शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी की शादी पर बोले- जब मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी?

Mar 27, 2026
08:23 pm

क्या है खबर?

दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं पर एक बार फिर बेबाकी से अपनी राय रखी है। हालिया बातचीत में 'शॉटगन' ने स्पष्ट किया कि उनके बच्चे अब समझदार व बालिग हैं और उन्हें अपनी जिंदगी के फैसले लेने का पूरा अधिकार है। उन्होंने परिवार में अनबन की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए अपनी बेटी और दामाद के प्रति अपना पूरा समर्थन जताया।

खुशी

सोनाक्षी-जहीर की शादी पर शत्रुघ्न बोले- हम बहुत खुश हैं

न्यूज 18 को दिए एक हालिया इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने अपनी बेटी सोनाक्षी की अंतर्धार्मिक शादी को लेकर हो रही आलोचनाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने सोनाक्षी और जहीर की शादी पर अपनी अत्यधिक खुशी जाहिर करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है। वो बोले, "सब कुछ बिल्कुल ठीक है। हम बहुत खुश हैं। सोनाक्षी की शादी हो चुकी है और लगता है मानों वो दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।"

दाे टूक

"मैं एक चट्टान की तरह अपनी बेटी-दामाद के साथ खड़ा हूं"

शत्रुघ्न ने अपनी बात को और मजबूती से रखते हुए कहा, "बच्चे अभी युवा हैं, वे समझदार और बालिग हैं। अगर वो खुश हैं, अगर मियां-बीवी राजी हैं तो क्या करेगा काजी? मैं पूरी शिद्दत से उनके साथ हूं और एक चट्टान की तरह उनके समर्थन में खड़ा हूं।" बता दें कि सोनाक्षी और जहीर 23 जून 2024 को मुंबई स्थित अपने घर पर एक सादे और निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे।

Advertisement

खास तारीख

7 साल का प्यार और वही 'खास' तारीख

सोनाक्षी और जहीर इकबाल अपनी शादी का फैसला लेने से पहले पिछले 7 सालों से रिलेशनशिप में थे। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपनी शादी के लिए वही तारीख (23 जून) चुनी, जिस दिन वे पहली बार मिले थे। ये पूरी तरह से एक निजी और भावनात्मक समारोह था, जो उनके आपसी प्यार और सम्मान को दर्शाता है। ये तारीख उनके लिए सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि उनकी खूबसूरत शुरुआत की याद है।

Advertisement

विवाद

सोनाक्षी-जहीर के रिश्ते ने झेली आलोचना

हालांकि, अलग-अलग धर्मों से होने के कारण इस शादी को लेकर काफी विवाद भी हुआ। सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने इस रिश्ते की आलोचना की और यहां तक कि ये खबरें भी जोर पकड़ने लगी थीं कि उनके खुद के परिवारवाले (खासकर पिता शत्रुघ्न और सोनाक्षी के भाई) इस शादी से खुश नहीं थे, जिसके चलते परिवार में गहरी दरार आ गई। हालांकि, सिन्हा परिवार कई दफा अनबन की खबरों काे सिरे से खारिज कर चुका है।

Advertisement