निर्देशक शशांक खेतान ने अपनी अगली फिल्म 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' की घोषणा की है। इस फिल्म में नए कलाकार सुभान और ऐरा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
यह फिल्म प्यार, चाहत और बदले का जबरदस्त मेल होने का वादा करती है। फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो से पता चलता है कि पहले इसमें रोमांस का तड़का होगा, फिर अचानक कहानी एक नया मोड़ लेगी।
शशांक की फिल्म 9 जुलाई, 2027 को होगी रिलीज
यह फिल्म 9 जुलाई, 2027 को रिलीज होने वाली है। यह शशांक के नए प्रोडक्शन हाउस, '214 एंटरटेनमेंट' के लिए एक बड़ी शुरुआत है, जिसकी स्थापना उन्होंने अमित चंद्रा और नलिनी दत्ता शशांक के साथ मिलकर की है।
करिश्मा ठक्कर भी इस फिल्म के निर्माण में शामिल हैं। यह फिल्म हिंदी सिनेमा में नई प्रतिभाओं और ताजा कहानियों को लाने की शशांक की कोशिश को दर्शाती है।