इम्तियाज अली की नई लव स्टोरी में दिखेंगे शरवरी और वेदांग रैना, दोबारा साथ आई हिट जोड़ी
मनोरंजन
अपनी हालिया फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के बाद शरवरी वाघ और वेदांग रैना एक बार फिर साथ आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार भी दोनों जाने-माने निर्देशक इम्तियाज अली की एक नई रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। उनकी पिछली फिल्म की भावनात्मक कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया था, वहीं वेदांग और शरवरी के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई थी।
निर्देशक ने पूरी की स्क्रिप्ट
इम्तियाज ने अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट को कई बार सुधारने के बाद आखिरकार पूरा कर लिया है। फिल्म के दोनों मुख्य कलाकार भी तय हो चुके हैं। अब टीम शूटिंग की लोकेशन ढूंढने में लगी है और नवंबर से शूटिंग शुरू करने की तैयारी है। भले ही फिल्म की कहानी को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें इम्तियाज अली की फिल्मों वाला खास अंदाज, ढेर सारा प्यार और रिश्तों की गहराई देखने को मिलेगी।