'रामायण' में रावण की आवाज देना शरद केलकर के लिए नहीं था आसान, बताई इसकी वजह
क्या है खबर?
फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में रावण के किरदार में यश के अभिनय की हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं, दर्शक हिंदी वर्जन में यश के लिए डबिंग करने वाले शरद केलकर की दमदार आवाज को भी खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म 'काली खेती' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शरद ने 'रामायण' के लिए डबिंग करने का अनुभव साझा किया और यश के काम की जमकर तारीफ भी की।
तारीफ
शरद ने की यश की तारीफ
शरद ने 'रामायण' का डायलॉग दोहराते हुए कहा, "तीनों लोकों में सिर्फ एक ही राज होगा, केलकर राज।"
यश की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा, "मैं यश की तारीफ करना चाहूंगा। उन्होंने फिल्म में जिस तरह से काम किया है, मुझे नहीं लगता कि कोई और ऐसा कर पाता। वह बहुत ही शानदार अभिनता हैं। उन्होंने जिस तरह से यह भूमिका निभाई है, वह कमाल की है। यही वजह है कि फिल्म में उन्हें इतनी तारीफ मिल रही है।"
शुक्रिया अदा
शरद ने फैंस का किया शुक्रिया अदा
शरद ने आगे फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मुझे इस फिल्म की डबिंग करने में थोड़ी मुश्किल हुई, क्योंकि फिल्म में उनका काम बहुत शानदार था, लेकिन आप सभी का शुक्रिया कि आपको फिल्म पसंद आई और मेरी आवाज भी अच्छी लगी।"
बता दें शरद ने इससे पहले 'बाहुबली', 'बाहुबली 2', 'आदिपुरुष', 'सालार', 'दशहरा' और कई अन्य फिल्मों के में प्रभास, नानी और कई अन्य अभिनेताओं के लिए डब किया है।
फिल्म
ये है 'रामायण' की स्टार कास्ट
नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियो' तथा यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' द्वारा निर्मित, 'रामायण: भाग एक' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
ये फिल्में पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।