आर्थिक तंगी और डिप्रेशन से परेशान शरद कपूर ने मांगा काम, वीडियो में बयां किया दर्द
क्या है खबर?
शाहरुख खान की फिल्म 'जोश' में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता शरद कपूर इन दिनों आर्थिक तंगी और डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे देखकर लोगों ने उनकी सेहत और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। अब अभिनेता ने एक नए वीडियो में खुलासा किया है कि उन्हें काम की जरूरत है। उन्होंने डिप्रेशन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निपटने के बारे में खुलकर बात की है।
शरद
डिप्रेशन में कैसे गए शरद?
शरद की दोस्त हेमा चौधरी ने इंस्टाग्राम पर उनका नया वीडियो साझा किया है।
शरद ने बताया, "जब कोई बिना किसी बात के आप पर इल्जाम लगाता है तो दुख तो होता ही है। मैं डिप्रेशन में चला गया था। मेरा किसी से मिलने का मन नहीं करता था, काम करने का भी मन नहीं करता था। अब मैंने फैसला कर लिया है कि मैं इंडस्ट्री से अपील कर रहा हूं कि कृपया मेरी मदद करें।"
अपील
परिवार से नहीं है कोई संपर्क- हेमा
शरद ने इंडस्ट्री से गुहार लगाते हुए कहा, "मुझे सच में मदद की जरूरत है, आर्थिक रूप से भी और नैतिक रूप से भी। आप सभी सीनियर कलाकार मेरे बॉस की तरह हैं। मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि मेरी मदद करें।"
हेमा ने बताया कि शरद कई दिनों तक खाना नहीं खाते और दवाइयां भी नहीं लेते। वह पैर की चोट की वजह से पिछले 2 सालों से बिस्तर पर थे और पूरी तरह से अकेले हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
If Anybody From Bollywood Is Watching This Video,
— POSITIVE " CHANGE " (@POSITIVEFANN) November 15, 2026
Please Help This Guy ✅
Sharad Kapoor 💖 pic.twitter.com/hxj8d7r4Ql