शनाया कपूर ने बताई स्टार किड होने की सच्चाई, बोलीं- परिवार के नाम से नहीं, मेहनत से मिलता है मुकाम
लेखन नेहा शर्मा
शनाया कपूर ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री की मुश्किलों पर खुलकर बात की। 'वी द वुमन' इवेंट में उन्होंने बताया कि फिल्मी परिवार से होने के बावजूद उनका सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने नवंबर, 2022 में एक फिल्म साइन की थी, लेकिन अगले ही दिन वो रद्द हो गई। इसके अलावा उन्होंने 2 और प्रोजेक्ट्स पर कई ेहफ्तों तक काम किया, लेकिन वे कभी रिलीज ही नहीं हो पाए।
शनाया बोलीं- इंडस्ट्री से होने का फायदा है, पर सफलता की गारंटी नहीं
शनाया ने माना कि उन्हें फिल्मी परिवार से होने का फायदा जरूर मिला है, लेकिन उनके मुताबिक 'स्टार किड' होने से रातोंरात शोहरत नहीं मिलती और ना ही सफलता की कोई गारंटी होती है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री का हिस्सा होने के बावजूद सफलता आसानी से नहीं मिलती। शनाया का मानना है कि बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए परिवार के नाम से ज्यादा मेहनत और लगन जरूरी है।