LOADING...
फ्लिपराची और कान्ये वेस्ट के बाद शकीरा ने स्थगित किया भारत टूर, बताई ये वजह
शकीरा ने स्थगित किया अपना भारत कॉन्सर्ट

फ्लिपराची और कान्ये वेस्ट के बाद शकीरा ने स्थगित किया भारत टूर, बताई ये वजह

Mar 18, 2026
03:32 pm

क्या है खबर?

पॉप गायिका शकीरा के भारत टूर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो अप्रैल, 2026 में होना था। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव और क्षेत्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गायिका ने फिलहाल के लिए अपना कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया है। इसका असर 'फीडिंग इंडिया' पर भी पड़ेगा जो भूख और कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने का बड़ा माध्यम है। इससे पहले, कान्ये वेस्ट और 'धुरंधर' के गाने 'फा9ला' से लोकप्रिय हुए फ्लिपराची का शो भी स्थगित हुआ है।

तारीख

शकीरा के कॉन्सर्ट की नई तारीखों का ऐलान होना बाकी

शकीरा का भारत कॉन्सर्ट उनके 'लास मुजेरेस या नो लोरान' का हिस्सा है। इसके तहत गायिका 10 और 11 अप्रैल, 2026 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में प्रस्तुति देने वाली थीं, जबकि 15 अप्रैल को उन्हें दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करना था। हालांकि, अब उनका कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया गया है। आयोजकों की ओर से नई तारीखों का ऐलान होना बाकी है। इससे फैंस को झटका लगा है जो बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे थे।

टिकट

पुनर्निर्धारित तारीखों के लिए मान्य हाेंगे टिकट

आयोजकों ने पुष्टि की कि यह फैसला ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच संघर्ष को देखते हुए लिया गया है। उधर गायिका ने खेद जताते हुए कहा कि "वर्तमान वैश्विक स्थिति" के कारण तय तारीखों पर सुरक्षित रूप से कार्यक्रम आयोजित करना मुश्किल था। एक बयान में, आयोजकों ने बताया कि पहले से खरीदे गए टिकट शो की पुनर्निर्धारित तारीखों के लिए मान्य होंगे। उन्होंने बताया कि जो नई तारीखों पर नहीं आएंगे, उन्हें टिकट के पूरे पैसे लौटाए जाएंगे।

Advertisement