LOADING...
अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का भारत में कॉन्सर्ट स्थगित, जानिए कब होगा शो
कान्ये वेस्ट का भारत में शो मई तक के लिए स्थगित

अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का भारत में कॉन्सर्ट स्थगित, जानिए कब होगा शो

Mar 16, 2026
02:58 pm

क्या है खबर?

मशहूर अमेरिकी रैपर-गायक कान्ये वेस्ट के लाइव कॉन्सर्ट का भारतीय फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका यह शो 29 मार्च को होने वाला था जिसे आखिरी वक्त में स्थगित कर दिया गया है। बेशक यह खबर दिल तोड़ने जैसी है, लेकिन रैपर का कॉन्सर्ट 2 महीने बाद के लिए तय कर दिया गया है। इसका मतलब है कि थोड़ा देर से ही सही, लेकिन कान्ये वेस्ट भारतीय फैंस के बीच शानदार प्रस्तुति जरूर देंगे।

शो

कब और कहां होगा शो?

ग्रैमी पुरस्कार विजेता कलाकार का शो अब मई, 2026 में होगा। इसका आयोजन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। आयोजकों ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करते हुए बताया, "माैजूदा भू-राजनीतिक स्थिति और क्षेत्रीय तनावों को देखते हुए, नई दिल्ली में होने वाला कान्ये वेस्ट का शो अब पुनर्निर्धारित किया जा रहा है। यह 23 मई, 2026 को होगा।" पोस्ट में आगे बताया गया कि पहले से खरीदे गए सभी टिकट नई तारीख के लिए मान्य होंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement