शकीरा की लाइव प्रस्तुति से फिर मंत्रमुग्ध होंगे भारतीय फैंस, कब-कहां होगा कॉन्सर्ट?
क्या है खबर?
लैटिन पॉप की ग्लोबल स्टार शकीरा 19 साल बाद भारत की जमीन पर कदम रखने के लिए तैयार हैं। 2007 में अपने 'ऑरल फिक्सेशन टूर' के दौरान मुंबई में यादगार प्रस्तुति देने के बाद गायिका दोबारा से वापसी कर रही हैं। इस खबर ने फैंस को अभी से उत्साहित कर दिया है। अप्रैल, 2026 में उनके शो का आयोजन दिल्ली और मुंबई में किया जाएगा। आयोजकों ने इससे जुड़ी सभी जानकारी को जारी कर दिया गया है।
शो
कब लाइव परफाॅर्म करेंगी शकीरा?
ग्रैमी पुरस्कार विजेता शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई में लाइव प्रस्तुति देंगी। इस कॉन्सर्ट का आयोजन शहर के के महालक्ष्मी रेसकोर्स में किया जाएगा। इसके बाद, 15 अप्रैल को वह दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेंगी। आयोजकों ने बताया है कि ये कॉन्सर्ट 'फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट' सीरीज का हिस्सा है, जो लाइव संगीत को एक सामाजिक उद्देश्य के साथ जोड़ती है। पिछले मुंबई टूर के बाद शकीरा का यह पहला बड़ा कॉन्सर्ट होने जा रहा है।
टिकट
डिस्ट्रिक्ट ऐप पर मौजूद होंगे कॉन्सर्ट के टिकट
कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने के लिए टिकटों को डिस्ट्रिक्ट ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। टिकट पार्टनर HSBC के मुताबिक, 27 फरवरी की दोपहर 12 बजे से फैंस प्री-टिकटों की खरीद कर सकेंगे। वहीं टिकटों की आम बिक्री 1 मार्च को दोपहर 1 बजे से शुरू की जाएगी। शकीरा को उनके 'वाका वाका', 'व्हेनेवर, व्हेरेवर', और 'शी वुल्फ' जैसे लोकप्रिय गानों के लिए जाना जाता है। वह सबसे ज्यादा सुनी जाने वालीं लैटिन महिला कलाकारों में शामिल हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Feeding India Concert returns with Shakira live in India 🇮🇳💃
— District (@district_india) February 20, 2026
2 cities. 2 shows. 1 iconic moment.
📍 Apr 10: Mumbai, Mahalaxmi Racecourse
📍 Apr 15: Delhi, JLN Stadium
🎟️ HSBC Pre-Sale: Feb 27
🎟️ General Sale: Mar 1
Get notified: https://t.co/cr09T8NviD@FeedingIndia @shakira pic.twitter.com/zV6bj4TJts