Loading...
'किंग' को लेकर बढ़ा फैंस का उत्साह, शाहरुख-करीना के गाने की रिलीज की तारीख आई सामने
शाहरुख-करीना की 'किंग' के नए गाने ने बढ़ाई हलचल

'किंग' को लेकर बढ़ा फैंस का उत्साह, शाहरुख-करीना के गाने की रिलीज की तारीख आई सामने

Nov 24, 2026
01:41 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार शाहरुख खान इस क्रिसमस पर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए तो' पहले ही चार्ट्स में अपनी जगह बना चुका है। अब शाहरुख और सिद्धार्थ फिल्म के दूसरे गाने की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'किंग' का दूसरा गाना 'डैडी कूल' 25 नवंबर, 2026 को रिलीज हो सकता है।

गाना

इस गाने में नजर आएंगे शाहरुख-करीना

एक सूत्र ने बताया, "शाहरुख 25 नवंबर को एक शानदार डांस नंबर के साथ 'किंग' का दूसरा गाना पेश करने जा रहे हैं। अभी इस बात पर विचार चल रहा है कि यह 'डैडी कूल' होगा या 'किंग' का टाइटल सॉन्ग, लेकिन गाना 25 नवंबर को ही रिलीज किया जाएगा। यह एक हिंग्लिश (हिंदी-अंग्रेजी) गाना है, जिसमें शाहरुख और करीना कपूर नजर आएंगी। करीना इसमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहेंगी।"

ट्रेलर

कब रिलीज होग 'किंग' का ट्रेलर?

सूत्र ने आगे कहा, "सचिन-जिगर ने बेहतरीन संगीत दिया है, जो शाहरुख के एक नए अनुभव का वादा करता है। 'किंग' की शूटिंग असली लोकेशन्स पर हुई है। इसके बाद 2 और गाने आएंगे और फिर 14 दिसंबर को ट्रेलर रिलीज होगा। ऐसी संभावना है कि टीम 25 नवंबर को आखिरी मौके पर 'किंग' टाइटल ट्रैक रिलीज करने का फैसला ले सकती है, लेकिन फिलहाल तो 'डैडी कूल' को ही रिलीज करने की योजना है।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

कब रिलीज होगी फिल्म 'किंग'?

सिद्धार्थ द्वारा निर्देशित और सह-लिखित फिल्म 'किंग' में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT