Loading...
शाहरुख खान ने खोला घर का राज, बताया गौरी के बनाए नियमों के आगे कैसे झुकते
शाहरुख खान ने बताया घर में किसकी चलती है मर्जी

शाहरुख खान ने खोला घर का राज, बताया गौरी के बनाए नियमों के आगे कैसे झुकते

Nov 12, 2026
05:24 pm

क्या है खबर?

'शाहरुख्ज बाय डैन्यूब' के लॉन्च इवेंट में अभिनेता शाहरुख खान ने अपने मजाकिया अंदाज से सबका दिल जीत लिया है। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता पत्नी गौरी खान और बच्चों के साथ अपने पारिवारिक रिश्तों पर मजाक करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में गौरी द्वारा डिजाइन किए गए आलीशान पेंटहाउस भी शामिल हैं।

राज

शाहरुख ने खोले राज

फिल्म निर्माता करण जौहर ने कार्यक्रम में शाहरुख से पूछा कि ऐसी कौन सी एक चीज है, जिसे करने की उन्हें अपने ही घर में इजाजत नहीं है।

इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, "मुझे अपने ही घर में कुछ भी करने की इजाजत नहीं है। घर के बाहर, मैं और बच्चे आजाद हैं।"

शाहरुख ने मजाक में आगे कहा कि उन्हें और उनके बच्चों को अपने घर के बारे में कुछ भी आलोचना करने की छूट नहीं है।

बात

अपने घर में ऐसे रहते हैं शाहरुख 

शाहरुख ने कहा, "हमारे घर में, हम गौरी के बनाए घर के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। हम वाई-फाई के बारे में शिकायत नहीं कर सकते और न ही हमें बिस्तर पर खाने की इजाजत है। हम रंगों, पेंटिंग्स, सीढ़ियों, लिफ्ट, छत या लाइटिंग पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। हम बस चुपचाप बैठते हैं और घर का आनंद लेते हुए कहते हैं, 'क्या घर बनाया है तुमने, गौरी।'"

ADVERTISEMENT

मजे

शाहरुख अपने बच्चों के साथ करते हैं खूब मजे

शाहरुख ने आगे कहा, "अब मेरी समस्या यह है कि जब मैं यहां पेंटहाउस में आऊंगा, तो मुझे यही कहना पड़ेगा' क्या पेंटहाउस बनाया है तुमने, गौरी' घर के बाहर हम आजाद हैं; आर्यन, सुहाना और मैं खूब मजा करते हैं, लेकिन घर के अंदर, हम कुछ भी नहीं कर सकते हैं।"

बता दें शाहरुख और गौरी की 25 अक्टूबर 1991 को शादी थी। दोनों के 3 बच्चे हैं, जिनका नाम आर्यन, सुहाना और अबराम है।

ADVERTISEMENT

डायलॉग

शाहरुख ने सुनाया 'किंग' का डायलॉग

करण ने इसके बाद मजाक में पूछा कि शाहरुख को किस चीज से डर लगता है, बिजनेस से, बॉक्स ऑफिस से, या अपनी पत्नी से?

हालांकि, शाहरुख ने बताया कि करण उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' का उनका सिग्नेचर डायलॉग भूल गए हैं।

फिर उन्होंने स्टेज पर ही वह डायलॉग दोहराया, "हजार मुल्कों में बदनाम और दुनिया ने दिया एक ही नाम और वो पता है क्यों? क्योंकि मैं डर नहीं, दहशत हूं।" यह सुनकर दर्शक खुशी से झूम उठे।

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT