NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जवान' के पहले गाने 'जिंदा बंदा..' का बजट 15 करोड़, हजारों हसीनाओं के बीच थिरकेंगे शाहरुख
    अगली खबर
    'जवान' के पहले गाने 'जिंदा बंदा..' का बजट 15 करोड़, हजारों हसीनाओं के बीच थिरकेंगे शाहरुख
    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के सिर्फ एक गाने का बजट है 15 करोड़ रुपये

    'जवान' के पहले गाने 'जिंदा बंदा..' का बजट 15 करोड़, हजारों हसीनाओं के बीच थिरकेंगे शाहरुख

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 26, 2023
    05:20 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान जल्द ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'जवान' में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर एक-एक करके जानकारियां उतारी जा रही हैं ताकि माहौल बना रहे। अब फिल्म के गाने से जुड़ी खबर बाहर आई है।

    फिल्म के टीजर ने प्रशंसकों का उत्साह पहले ही बढ़ा दिया था और अब इसके गाने को लेकर जो रोचक जानकारियां सामने आई हैं, उसके बाद फिल्म की रिलीज को लेकर शाहरुख के प्रशंसक उतावले हो जाएंगे।

    भव्यता

    दर्शकों के होश उड़ा देगी गाने की भव्यता

    'जवान' का ट्रेलर आने से पहले निर्माता फिल्म का पहला गाना रिलीज करने वाले हैं। इसका नाम है 'जिंदा बंदा'।

    इसे बहुत बड़े स्तर पर शाहरुख पर फिल्माया गया है। निर्माताओं को भरोसा है कि गाने की भव्यता देखकर लोग दंग रह जाएंगे। साथ ही उन्हें यह भी यकीन है कि इस गाने का ऑडियो भी पसंद किया जाएगा।

    गाने में शाहरुख देश के अलग-अलग शहरों से आईं डांस में प्रशिक्षित 1,000 से ज्यादा हसीनाओं के बीच ठुमके लगाते दिखेंगे।

    बजट

    एक फिल्म के बराबर है गाने का बजट

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के इस अकेले गाने का बजट 15 करोड़ रुपये है, जो एक फिल्म के बराबर है। गाना शूट करने में 5 दिन लगे हैं। इसकी शूटिंग चेन्नई में हुई है।

    कहा जा रहा है कि गाने में शाहरुख कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे और उन्हें ऐसा डांस करते पहले कभी नहीं देखा होगा। अनिरुद्ध ने इस गाने को कंपोज किया है।

    गाना इतना धमाकेदार होगा कि दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाएंगे।

    आगाज

    7 सितंबर को रिलीज हो रही है फिल्म

    'जवान' का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में काम कर रहे कलाकार भी दमदार हैं। इसमें शाहरुख के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, संजय दत्त और साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय मेहमान भूमिका में हैं।

    इस फिल्म का निर्माण शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की बैनर तले किया गया है।

    यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

    आगामी फिल्में

    शाहरुख की ये फिल्में भी हैं लाइन में

    शाहरुख की फिल्म 'डंकी' का इंतजार भी उनके प्रशंसक बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इसमें शाहरुख के साथ तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं।

    दूसरी तरफ वह सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' का भी हिस्सा हैं।

    सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख मेहमान भूमिका में नजर आने वाले हैं।

    इसके अलावा वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    शाहरुख खान
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    जवान फिल्म

    'पठान' के बाद 'जवान' का जलवा, IMDb की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में सबसे ऊपर शाहरुख की फिल्म शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'जवान' 2 जून को ही होगी रिलीज, नहीं बदली गई निर्धारित तारीख  शाहरुख खान
    'जवान': दिल्ली हाई कोर्ट का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लीक क्लिप हटाने का आदेश, जानिए मामला शाहरुख खान
    क्या शाहरुख खान की 'जवान' की कहानी अमिताभ बच्चन की फिल्म 'आखिरी रास्ता' से है प्रेरित? शाहरुख खान

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान लॉन्च करेंगे करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर करण जौहर
    शाहरुख ने करण जौहर को दी निर्माता के रूप में 25 साल पूरे होने पर बधाई  करण जौहर
    रिश्वत मामला: शाहरुख खान और आर्यन को बयान दर्ज करने के लिए बुला सकती है CBI आर्यन खान
    'जवान' के मुश्किल दृश्य को शाहरुख ने एक टेक में किया पूरा, स्टंटमैन ने सुनाई कहानी जवान फिल्म

    आगामी फिल्में

    'फियर इन आई: मंगलवार' का टीजर जारी, हिंदी समेत इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    कीर्ति सुरेश बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने को तैयार, वरुण धवन का मिला साथ कीर्ति सुरेश
    'चंदू चैंपियन': 102 डिग्री बुखार में तपते हुए कार्तिक आर्यन ने पानी में की शूटिंग  कार्तिक आर्यन
    जेनेलिया डिसूजा की 'ट्रायल पीरियड' का प्रोमो वीडियो जारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म जेनेलिया डिसूजा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025