Page Loader
शाहरुख खान की 'जवान' का पहला गाना अगस्त में होगा रिलीज, 'जिंदा बंदा' है नाम 
शाहरुख खान की 'जवान' का पहला गाना अगस्त में होगा रिलीज (तस्वीर: ट्विटर/@iamsrk)

शाहरुख खान की 'जवान' का पहला गाना अगस्त में होगा रिलीज, 'जिंदा बंदा' है नाम 

Jul 25, 2023
01:16 pm

क्या है खबर?

मौजूदा वक्त में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां बीते दिनों जारी हुआ 'जवान' का टीजर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, वहीं अब खबर है कि फिल्म का पहला गाना अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'जवान' के पहले गाने का नाम 'जिंदा बंदा' रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'जवान' में एक नहीं, बल्कि 6 गाने शामिल होंगे।

जवान

7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म 

सूत्र ने कहा, "ट्रेलर से पहले निर्माता जवान का एक गाना लॉन्च करेंगे। इसका नाम 'जिंदा बंदा' है और इसे भव्य पैमाने पर शूट किया गया है।" 'जवान' का निर्देशन एटली कुमार ने किया है, जिसमें शाहरुख पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे। इसमें शाहरुख के साथ साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म में विजय, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।