शाहिद कपूर का साउथ में धमाकेदार आगाज, जूनियर एनटीआर के साथ करेंगे दो-दो हाथ
क्या है खबर?
बॉलीवुड के 'कबीर सिंह' यानी शाहिद कपूर अब साउथ सिनेमा में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। चर्चा है कि शाहिद, जूनियर एनटीआर और 'KGF' से मशहूर हुए निर्देशक प्रशांत नील की आने वाली एक्शन फिल्म में विलेन के तौर पर नजर आएंगे। स्क्रीन पर शाहिद और एनटीआर के बीच की ये जंग सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है।
चर्चा
टोविनो थॉमस बाहर, अब शाहिद कपूर की एंट्री की चर्चा तेज
एनटीआर और KGF के निर्देशक प्रशांत नील अपनी अगली बड़ी एक्शन फिल्म 'ड्रैगन' पर काम कर रहे हैं। पहले इस फिल्म में विलेन के रोल के लिए मलयालम स्टार टोविनो थॉमस को चुना गया था, लेकिन अपनी अन्य मलयालम फिल्मों की व्यस्तता के कारण उन्होंने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया है। टोविनो के बाहर होने के बाद अब निर्माता बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर को कास्ट करने के लिए काफी उत्सुक हैं।
खलनायकी
शाहिद खतरनाक विलेन बन एनटीआर को देंगे सीधी चुनौती?
अगर बात बन जाती है, तो शाहिद इस फिल्म में विलेन के रूप में एनटीआर से टकराते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में शाहिद का बेहद खूंखार अवातर देखने को मिलेगा, जो सीधे एनटीआर को चुनौती देगा। शाहिद एक शानदार अभिनेता हैं, जिन्होंने अतीत में कई धाकड़ परफॉरमेंस दी हैं। अगर ये खबर सच साबित होती है तो दर्शकों के लिए यह किसी सिनेमाई दावत से कम नहीं होगी।
धमाल
'पुष्पा' के निर्माताओं का अगला धमाका
'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले मैत्री मूवी मेकर्स, अब 'ड्रैगन' के साथ बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने की तैयारी में हैं। फिल्म में रुक्मिणी वसंत मुख्य अभिनेत्री (फीमेल लीड) के रूप में नजर आएंगी, वहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर भी इस फिल्म में एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ड्रैगन' तेलुगू के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। निर्माता इसे अगले साल सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं।
अन्य फिल्म
'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में शाहिद
शाहिद अब साल 2012 की सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' के सीक्वल 'कॉकटेल 2' में नजर आ सकते हैं। जहाँ फिल्म के पहले पार्ट में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने अपनी केमिस्ट्री से दिल जीता था, वहीं सीक्वल में शाहिद कपूर का नाम सामने आने के बाद फैंस के बीच भारी उत्सुकता है। फिल्म में उनका एक बिल्कुल अलग मिजाज देखने को मिलेगा। इसमें शाहिद के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और कृति सैनन भी अहम भूमिका में होंगी।