Page Loader
शाहिद और कृति सैनन मनाएंगे 'तेरी बातों में...' की सफलता का जश्न, जानिए कब
शाहिद-कृति मनाएंगे 'तेरी बातों में...' की सफलता का जश्न (तस्वीर: एक्स/@shahidkapoor)

शाहिद और कृति सैनन मनाएंगे 'तेरी बातों में...' की सफलता का जश्न, जानिए कब

Feb 28, 2024
11:11 am

क्या है खबर?

शाहिद कपूर और कृति सैनन की रोमांटि-कॉमेडी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और रिलीज के तीसरे सप्ताह में भी फिल्म की कमाई जारी है। अब खबर है कि शाहिद और कृति 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के लिए एक पार्टी का आयोजन करने वाले हैं, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शिरकत करेंगे।

रिपोर्ट

मुंबई के एक रेस्तरां में होगा आयोजन

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद और कृति 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की सफलता का जश्न 28 फरवरी को मुंबई के एक रेस्तरां में मनाएंगे। इस जश्न के कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल होगी, जिन्होंने इस फिल्म को सुपरहिट बनाया है। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के निर्देशन की कमान अमित जोशी और आराधना शाह ने संभाली है तो वहीं दिनेश विजान इस फिल्म के निर्माता हैं।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

आ सकता है 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का दूसरा भाग

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अब तक बॉक्स ऑफिस पर 75.40 करोड़ रुपये बटोर चुकी है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का सीक्वल आ सकता है। दरअसल, फिल्म के क्लाइमैक्स में सिफ्रा (कृति) सबकुछ भूल जाती है और शाहिद के साथ जाह्नवी कपूर को रोमांस करते दिखाया जाता है। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही है कि अगले भाग में शाहिद, कृति और जाह्नवी की तिकड़ी नजर आएगी।