LOADING...
शाहिद कपूर की पिछली 5 फिल्में, एक ने बदली तकदीर तो 3 हुईं 'चारों खाने चित'
शाहिद कपूर की पिछली 5 फिल्मों का हाल

शाहिद कपूर की पिछली 5 फिल्में, एक ने बदली तकदीर तो 3 हुईं 'चारों खाने चित'

Feb 08, 2026
08:16 pm

क्या है खबर?

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' के जरिए शाहिद कपूर एक बार फिर अपनी अभिनय क्षमता साबित करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के प्रचार में शाहिद कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 'ओ रोमियो' की सफलता उनके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि उनकी पिछली कुछ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। शाहिद की पिछली 5 फिल्मों में से कुछ को दर्शकों ने सराहा तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

#1

'देवा'

रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी 'देवा' में शाहिद ने एक विद्रोही और तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। शाहिद का लुक और उनका अभिनय तो चर्चा में तो रहा, लेकिन इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बांधने में नाकाम रही। 55 करोड़ रुपये के बजट पर बनी ये फिल्म अपनी लागत निकालने के लिए भी संघर्ष करती नजर आई। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही ये फिल्म भारत में महज 33 करोड़ रुपये जुटा पाई थी।

#2

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

शाहिद के करियर के लिए 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक बड़ी राहत बनकर आई। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में उन्हें एक रोबोट (कृति सैनन) से प्यार हो जाता है। शाहिद और कृति की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं फिल्म की कहानी ने भी लोगों को खूब लुभाया। 65 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने भारत में 85 करोड़ रुपये कमाए थे। अमेजन प्राइम वीडियो पर ये फिल्म देखी जा सकती है।

Advertisement

#3

'जर्सी'

शाहिद की फिल्म 'जर्सी' उनके करियर की सबसे चर्चित, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा दुख देने वाली फिल्मों में से एक रही। इसमें शाहिद ने एक क्रिकेटर और पिता की भूमिका निभाने के लिए जी-तोड़ मेहनत की थी और उनके अभिनय को खूब सराहा भी गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये महा-फ्लॉप साबित हुई। 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को 30 करोड़ रुपये कमाने में भी पसीने छूट गए थे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

Advertisement

#4

'कबीर सिंह'

शाहिद के करियर में 'कबीर सिंह' वह फिल्म है, जिसने उनकी तकदीर पूरी तरह बदल दी। साउथ की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के इस हिंदी रीमेक ने शाहिद को रातों-रात बॉलीवुड के टॉप कमर्शियल सितारों की सूची में लाकर खड़ा कर दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए और धराशायी किए। 55 करोड़ के बजट में बनी इस ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने दुनियाभर में 377 करोड़ रुपये कमाए थे। जियो हॉटस्टार पर ये फिल्म देखी जा सकती है।

जानकारी

बत्ती गुल मीटर चालू

शाहिद कपूर, यामी गौतम और श्रद्धा कपूर अभिनीत 'बत्ती गुल मीटर चालू' एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म थी, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप रही। 55 करोड़ फिल्म का बजट था और कमाई थी महज 40 करोड़।

Advertisement