LOADING...
शाहिद कपूर-कृति सैनन की 'तेरी बातों में...' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब आएगा ट्रेलर
'तेरी बातों में...' का नया पोस्टर जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shahidkapoor)

शाहिद कपूर-कृति सैनन की 'तेरी बातों में...' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब आएगा ट्रेलर

Jan 17, 2024
05:40 pm

क्या है खबर?

अभिनेता शाहिद कपूर मौजूदा वक्त में अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के लिए चर्चा में हैं। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार कृति सैनन के साथ बनी है। अब निर्माताओं ने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें शाहिद और कृति एक-दूसरे के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। आइए जानते हैं फिल्म का ट्रेलर कब आएगा।

शाहिद-कृति

9 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म 

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर 18 जनवरी (कल) को जारी किया जाएगा। शाहिद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हु लिखा, 'केवल 1 दिन में इस असंभव प्रेम कहानी की एक झलक लेकर आपके पास आ रहा हूं। ट्रेलर कल रिलीज होगा।' 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर