NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहिद कपूर ने बताया ऐश्वर्या राय संग बैकग्राउंड डांस का किस्सा, हो गई थी दुर्घटना
    शाहिद कपूर ने बताया ऐश्वर्या राय संग बैकग्राउंड डांस का किस्सा, हो गई थी दुर्घटना
    मनोरंजन

    शाहिद कपूर ने बताया ऐश्वर्या राय संग बैकग्राउंड डांस का किस्सा, हो गई थी दुर्घटना

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    June 08, 2023 | 12:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शाहिद कपूर ने बताया ऐश्वर्या राय संग बैकग्राउंड डांस का किस्सा, हो गई थी दुर्घटना
    'ताल' में शाहिद कपूर (तस्वीर: स्क्रीनग्रैब)

    शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्लडी डैडी' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान वह अपने बारे में कई दिलचस्प बातें बता चुके हैं। अब उन्होंने फिल्म 'ताल' में ऐश्वर्या राय के साथ शूटिंग के दिन का एक किस्सा बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा और सबसे बुरा दिन बन गया था। इस गाने में बैकग्राउंड डांसर के रूप में शाहिद की अकसर चर्चा होती है।

    इस गाने में बैकग्राउंड डांसर थे शाहिद

    1999 में आई फिल्म ताल के गाने 'कहीं आग लगे' में शाहिद बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आए थे। स्टार बनने के बाद अकसर शाहिद के इस वीडियो की चर्चा होती है। यह गाना शाहिद के बतौर अभिनेता फिल्मों में डेब्यू से पहले का है। इस गाने में शाहिद, ऐश्वर्या को सफेद रंग का दुपट्टा लपेटते हुए नजर आए थे। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर और अक्षय खन्ना भी थे।

    मोटरसाइकिल से गिर गए थे शाहिद

    एक बातचीत में शाहिद ने बताया कि जब वह इस गाने की शूटिंग के लिए जा रहे थे, तो उनका एक्सिडेंट हो गया था। उन्होंने कहा, "इसके बारे में कोई नहीं जानता है, उस दिन मेरा एक्सिडेंट हो गया था। मैं एक मोटरसाइकिल चलाता था और मैं गिर गया था। मैं सेट पर बिल्कुल घबराया हुआ पहुंचा था कि ये मेरे साथ क्या हुआ? मैं उस दिन को हमेशा अपने सबसे अच्छे और सबसे बुरे दिन की तरह याद रखूंगा।"

    श्यामक डाबर के डांस ग्रुप का हिस्सा थे शाहिद

    इससे पहले शाहिद फिल्म 'दिल तो पागल है' में भी बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आए थे। वह मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डाबर के डांस ग्रुप का हिस्सा थे। शाहिद ने बताया कि उस वक्त वह नए थे, इसलिए हमेशा डरे रहते थे कि वह कुछ गड़बड़ न कर दें। शाहिद बाल कलाकार के रूप में विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं। 2003 की फिल्म 'इश्क विश्क' से उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता फिल्मों में डेब्यू किया था।

    9 जून को आएगी 'ब्लडी डैडी'

    शाहिद पिछली बार क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'फर्जी' में नजर आए थे। उनकी फिल्म 'बल्डी डैडी' शुक्रवार को यह जियो सिनेमा पर आएगी। फिल्म में शाहिद का गंभीर एक्शन अंदाज देखने को मिलेगा। ट्रेलर आने के बाद से ही फिल्म चर्चा में है। फिल्म एक ड्रग डीलर और एक जासूस की कहानी है। इस फिल्म में शाहिद एक पुलिस अफसर के किरदार में हैं। वह पर्दे पर रॉनित रॉय से भिड़ते नजर आएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शाहिद कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    शाहिद कपूर

    'ब्लडी डैडी' का है इंतजार? OTT पर देखें शाहिद कपूर के ये दमदार किरदार OTT प्लेटफॉर्म
    शाहिद कपूर को नहीं पसंद था 'पद्मावत' में अपना किरदार, बोले- मैं बहुत परेशान था  ब्लडी डैडी फिल्म
    शाहिद ने बॉलीवुड बिरादरी पर बरसाया प्यार, हॉलीवुड का हिस्सा बनने के लिए रखी ये शर्त बॉलीवुड समाचार
    इंडस्ट्री में पिता पकंज कपूर से नहीं मिली कोई मदद, अपना संघर्ष खुद किया- शाहिद कपूर पंकज कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    'जॉली LLB 3' में आमने-सामने होंगे अरशद वारसी और अक्षय कुमार, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग अरशद वारसी
    शेखर कपूर बनाएंगे 'मासूम' का सीक्वल, खुद की पुष्टि  शेखर कपूर
    तिरुपति मंदिर में कृति सैनन को ओम राउत ने किया किस, विवाद शुरू ओम राउत
    'रामायण' में रणबीर-आलिया को लेने से नाराज लोग, निर्देशक नितेश तिवारी को किया ट्रोल रणबीर कपूर
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023