Page Loader
शाहिद कपूर और कृति सैनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एडवांस बुकिंग शुरू 
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एडवांस बुकिंग शुरू (तस्वीर: एक्स/@MaddockFilms)

शाहिद कपूर और कृति सैनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एडवांस बुकिंग शुरू 

Feb 06, 2024
12:30 pm

क्या है खबर?

अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आन वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में शाहिद की जोड़ी कृति सैनन के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। ताजा खबर यह है कि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस खबर की जानकारी खुद निर्माताओं ने दर्शको को दी है।

तेरी बातों में...

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का पोस्टर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आर्यन और सिफ्रा साल का सबसे बड़ा पारिवारिक मनोरंजन लेकर आ रहे हैं। एडवांस बुकिंग शुरू।' 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने मिलकर किया है। धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। ग्रुशा कपूर भी इस फिल्म में एक मजेदार किरदार में नजर आने वाली हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट