LOADING...
शाहिद कपूर के इन किरदारों ने गाड़े झंडे, एक के लिए लेनी पड़ी डॉक्टर की शरण
शाहिद कपूर के 5 दमदार किरदार

शाहिद कपूर के इन किरदारों ने गाड़े झंडे, एक के लिए लेनी पड़ी डॉक्टर की शरण

Feb 25, 2026
10:44 am

क्या है खबर?

शुरुआती करियर में 'चॉकलेटी बॉय' की छवि रखने वाले शाहिद कपूर ने पिछले कुछ सालों में अपने अभिनय का वो खूंखार और संजीदा रूप दिखाया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। चाहे 'हैदर' का दर्द हो, 'कबीर सिंह' का पागलपन या 'ओ रोमियो' का हुसैन उस्तरा, शाहिद ने हर रोल में खुद को पूरी तरह झोंक दिया। शाहिद 45 साल के हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं उनके उन किरदारों पर, जिन्होंने उन्हें भीड़ से अलग खड़ा कर दिया।

#1

'हैदर' (हैदर मीर)

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में शाहिद ने एक कश्मीरी युवक हैदर मीर का किरदार निभाया, जो अपने पिता की तलाश और प्रतिशोध की आग में झुलसता है। इस फिल्म में उनके संजीदा अभिनय और मुंडवाए हुए सिर वाले लुक ने सबको हैरान कर दिया था। फिल्म में शाहिद ने अपने 'चॉकलेटी बॉय' वाले अंदाज को पूरी तरह तोड़ दिया था। ZEE5 और नेटफ्लिक्स पर शाहिद के दमदार अभिनय से सजी ये फिल्म देखी जा सकती है।

#2

'कबीर सिंह' (कबीर सिंह)

एक बागी, जुनूनी और गुस्से से भरे सर्जन के रूप में शाहिद ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 'कबीर सिंह' के उनके पागलपन भरे अंदाज ने उन्हें रातों-रात हर किसी का पसंदीदा 'एंग्री मैन' बना दिया। इस फिल्म के लिए शाहिद ने अपना वजन बढ़ाया और दाढ़ी वाला 'रफ लुक' अपनाया, जो उस साल का सबसे बड़ा फैशन ट्रेंड बन गया था। जियो हॉटस्टार पर ये फिल्म मौजूद है।

Advertisement

#3

'कमीने' (गुड्डू और चार्ली)

शाहिद ने 'कमीने' में गुड्डू और चार्ली नाम के 2 जुड़वा भाइयों का डबल रोल किया था। जहां एक भाई हकलाकर बोलता था, वहीं दूसरा तुतलाकर। ये किरदार शाहिद के लिए इतने चुनौतीपूर्ण थे कि उन्होंने अपनी हकलाने और तुतलाने की एक्टिंग को बिल्कुल असली दिखाने के लिए बाकायदा स्पेशल डॉक्टरों और स्पीच थेरेपिस्ट्स की मदद ली थी। उनकी इस मेहनत का नतीजा पर्दे पर साफ दिखा था। नेटफ्लिक्स पर शाहिद की इस फिल्म का लुत्फ उठाया जा सकता है।

Advertisement

#4 और #5

'फर्जी' (सन्नी) और 'ओ रोमियो' (हुसैन उस्तरा)

OTT पर शाहिद ने वेब सीरीज 'फर्जी' में 'सन्नी' बनकर ऐसी एंट्री मारी कि हर कोई देखता रह गया। नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज में उन्होंने एक ऐसे कलाकार का रोल निभाया है, जो सिस्टम से तंग आकर नकली नोट छापने के धंधे में उतर जाता है। उधर अब शाहिद 'ओ रोमियो' लेकर आए हैं। फिल्म में उन्हें उस्तरा के किरदार में अतरंगीपना, खौफ, दर्द, इश्क, सबकुछ दिखाने का मौका मिला और वो ये मौका भुनाने से कतई नहीं चूके।

Advertisement