NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख से कैटरीना तक, पार्टियों में डांस करने के लिए कितना वसूलते हैं ये सितारे?
    अगली खबर
    शाहरुख से कैटरीना तक, पार्टियों में डांस करने के लिए कितना वसूलते हैं ये सितारे?
    पार्टियों में डांस करने की कितनी फीस लेते हैं बॉलीवुड सितारे?

    शाहरुख से कैटरीना तक, पार्टियों में डांस करने के लिए कितना वसूलते हैं ये सितारे?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 12, 2022
    07:00 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के सितारे अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं। वे जिस भी पार्टी में शिरकत करते हैं, महफिल में चार चांद लगा देते हैं।

    यह बात जगजाहिर है कि इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकार जन्मदिन से लेकर शादी की पार्टियों में अपनी परफॉर्मेंस देते हैं।

    कोई भी प्राइवेट पार्टी और कार्यक्रम में डांस करने के लिए सेलेब्स मुंहमांगी रकम लेते हैं।

    आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के कलाकार पार्टियों में डांस करने के लिए कितना चार्ज करते हैं।

    #1

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान काफी समय बाद 'पठान' से रूपहले पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल दर्शकों के बीच आएगी।

    अंतिम बार शाहरुख को 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में अभिनय करते हुए देखा गया था।

    भला कौन नहीं चाहेगा कि शाहरुख उनकी पार्टी में शिरकत करें। खबरों की मानें तो वह प्राइवेट इवेंट में परफॉर्म करने के लिए करीब तीन करोड़ रुपये वसूलते हैं।

    एक सुपरस्टार होने के नाते वह इतनी फीस डिजर्व भी करते हैं।

    #2

    कैटरीना कैफ

    कैटरीना कैफ जिस भी पार्टी में शामिल होती हैं, सभी की निगाहें उनकी तरफ चली जाती हैं। वह अपने ग्लैमर्स अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं।

    आइटम सॉन्ग से लेकर रोमांटिक गानों में उनके डांस को दर्शक पसंद करते हैं।

    अगर कोई व्यक्ति कैटरीना को अपनी निजी पार्टी में थिरकने के लिए बुलाना चाहता है, तो उसे भारी-भरकम रकम चुकानी होगी।

    कहा जाता है कि वह पार्टियों में डांस करने के लिए 3.5 करोड़ रुपये लेती हैं।

    #3

    सलमान खान

    'दबंग' अभिनेता सलमान खान की शख्सियत ही ऐसी है कि फैंस उनकी तरफ खींचे चले जाते हैं।

    एक्टिंग की बात हो या फिर किसी कार्यक्रम को होस्ट करने की; उनका बेबाक अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। स्टेज पर परफॉर्मेंस देने में भी उनका कोई जवाब नहीं है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान किसी पार्टी में डांस करने के लिए करीब दो करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इस लिहाज से कैटरीना और शाहरुख से उनकी फीस कम है।

    #4

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना डंका बजा चुकी हैं। आजकल वह हॉलीवुड के प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

    इसके बावजूद फैंस अपनी देसी गर्ल प्रियंका को नहीं भुला पाए हैं।

    ऐसी चर्चा है कि प्रियंका एक पार्टी में परफॉर्मेंस देने के लिए 2.5 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। एक ग्लोबल स्टार होने के चलते लोग उन्हें इसी रेंज में भुगतान करते हैं।

    प्रियंका के लिए इसे एक सम्मानजक फीस माना जाएगा।

    #5

    दीपिका पादुकोण

    इस कड़ी में अंतिम नाम बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का है। स्टारडम की बात करें तो दीपिका के प्रति दर्शकों में दीवानगी देखने को मिलती है। वह जहां भी जाती हैं, फैंस उन्हें घेर लेते हैं।

    रणवीर सिंह के साथ शादी रचा लेने के बावजूद उनके फिल्मी करियर पर ब्रेक नहीं लगा है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका किसी पार्टी में अपना जलवा बिखेरने के लिए एक करोड़ रुपये वसूलती हैं। उनकी फीस बाकी कलाकारों की तुलना में कम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    दीपिका पादुकोण
    शाहरुख खान
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड समाचार
    दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं रॉबर्ट पैटिनसन और एंबर हर्ड- रिसर्च हॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​दोनों शादी के लिए तैयार हैं- वरुण धवन बॉलीवुड समाचार
    अपनी 250 रुपये की पहली कमाई मां के चरणों में रख दी थी- रणबीर कपूर बॉलीवुड समाचार

    दीपिका पादुकोण

    रिलीज से पहले दिल्ली में टैक्स फ्री हुई रणवीर सिंह की फिल्म '83' दिल्ली
    ऋतिक और दीपिका की फिल्म 'फाइटर' में हुई अनिल कपूर की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    कोरोना के चलते फिर टली शाहरुख की फिल्म 'पठान' की शूटिंग शाहरुख खान
    शाहरुख-दीपिका समेत इस साल ये हिट जोड़ियां पर्दे पर फिर दिखेंगी शाहरुख खान

    शाहरुख खान

    'पठान' से शाहरुख खान ने शेयर किया अपना फर्स्ट लुक दीपिका पादुकोण
    जून से एक साथ 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान और शाहरुख बॉलीवुड समाचार
    एटली की फिल्म का शूट पूरा कर राजकुमार हिरानी की फिल्म में जुटे शाहरुख मनोरंजन
    200 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी शाहरुख अभिनीत एटली की फिल्म बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    तापसी पन्नू भी बनीं प्रोड्यूसर, अपनी फिल्मों में नए चेहरों को देंगी मौका सोशल मीडिया
    प्रियंका के 39वें जन्मदिन के मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा ने सात करोड़ रुपये में बेचे अपने दो अपार्टमेंट, लीज पर दिया ऑफिस मुंबई
    फरहान अख्तर ने किया नई फिल्म का ऐलान, रोड ट्रिप पर निकलेंगी प्रियंका, कैटरीना और आलिया आलिया भट्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025