LOADING...
शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी फिल्म होगी 'किंग', इतने करोड़ का है बजट
'किंग' के बजट को लेकर आई बड़ी जानकारी

शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी फिल्म होगी 'किंग', इतने करोड़ का है बजट

Jul 08, 2026
04:06 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान की 'किंग' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 2023 में उन्होंने 'जवान', 'पठान' और 'डंकी' देकर एक साल के अंदर ही बाॅक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब 'किंग' के जरिए उनकी वापसी फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह को बढ़ा रही है। खुद शाहरुख भी फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। तभी तो इसके लिए करोड़ों रुपये का बजट तैयार हुआ है। 'किंग' उनके करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी।

रिकॉर्ड

बजट के मामले में 'जवान' को पीछे छोड़ेगी 'किंग'

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'किंग' शाहरुख के करियर की सबसे महंगी फिल्म होने जा रही है। इसका बजट लगभग 450 करोड़ रुपये है, जिसमें प्रिंट, प्रचार और शाहरुख की फीस शामिल नहीं है। सूत्र ने कहा, "खर्च किया गया सारा पैसा दर्शकों को एक बेजोड़ सिनेमाई अनुभव देने के लिए है। फिल्म निर्माताओं द्वारा खर्च किया गया एक-एक पैसा आपको पर्दे पर दिखेगा, क्योंकि यह शाहरुख का एक नया अनुभव है।" यह 'जवान' (करीब 400 करोड़ बजट) को पीछे छोड़ेगी।

रिलीज

क्रिसमस पर सिनेमाघरों पर कब्जा जमाएगी फिल्म

सूत्र ने कहा, "शाहरुख हमेशा दर्शकों को बेजोड़ उत्पाद देने में विश्वास रखते हैं। किंग की शुरुआत एक एक्शन थ्रिलर के रूप में हुई थी, लेकिन शाहरुख और सिड की महत्वाकांक्षा ने इसे एक भव्य एक्शन थ्रिलर बना दिया है, जिसमें कुछ सबसे बड़े एक्शन सीक्वेंस हैं जिन्हें दर्शक भव्य रूप से देखेंगे।" सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और सुहाना खान समेत कई सितारे शामिल हैं।

Advertisement