शाहरुख खान ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
अभिनेता शाहरुख खान अक्सर ट्विटर पर #AskSRK सेशन के जरिए अपने चाहनेवालों के साथ बात करते हैं। किंग खान ने बुधवार को ट्विटर के जरिए फैंस से बात की। इस दौरान उन्होंने ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दरअसल, एक फैन ने ट्वीट करते हुए शाहरुख से कहा कि वह पंत को उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं भेजें। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, "इंशाअल्लाह वह जल्द ठीक हो जाएंगे। वह एक योद्धा हैं।"
BCCI के पैनल में शामिल डॉक्टर की निगरानी में हैं पंत
बता दें, ऋषभ की मर्सिडीड शुक्रवार करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर डिवाइडर रेलिंग से टकरा गई थी। पंत फिलहाल BCCI के पैनल में शामिल डॉक्टर की निगरानी में हैं। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया। उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया जाएगा। वहीं, शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं।