Page Loader
'द ग्रेट इंडियन फैमिली' की रिलीज से पहले विक्की ने किए लालबाग के राजा के दर्शन 
विक्की कौशल ने किए लालबाग के राजा के दर्शन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vickykaushal09)

'द ग्रेट इंडियन फैमिली' की रिलीज से पहले विक्की ने किए लालबाग के राजा के दर्शन 

Sep 21, 2023
02:07 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। यह फिल्म कल (22 सितंबर) दर्शकों के बीच आएगी। अब 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' की रिलीज से पहले और गणेश चतुर्थी के खास मौके पर विक्की बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान अभिनेता अपने माता-पिता के साथ नजर आए। हालांकि, इस दौरान उनके साथ कैटरीना कैफ नहीं थीं।

द ग्रेट इंडियन फैमिली 

फिल्म में मानुषी छिल्लर संग बनी है विक्की की जोड़ी 

'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में विक्की की जोड़ी पहली बार मानुषी छिल्लर के साथ बनी है। इसमें मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन और सृष्टि दीक्षित जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विजय शंकर आचार्य ने किया गया है और इसकी कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। बता दें, 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'U/A' सर्टिफिकेट द्वारा पास कर दिया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए विक्की का वीडियो