जानिए शाहरुख खान और सुहाना की 'किंग' की शूटिंग कब होगी पूरी?
मनोरंजन
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अब सिर्फ एक बड़ा सीक्वेंस फिल्माया जाना बाकी है। इस आखिरी हिस्से की शूटिंग के लिए टीम इन दिनों US और साउथ अमेरिका में बेहतरीन लोकेशन्स की तलाश कर रही है।
अगर सबकुछ तय योजना के मुताबिक रहा, तो अगस्त 2026 में यह आखिरी शूट पूरा कर लिया जाएगा।
'किंग' से सुहाना रखने जा रहीं बॉलीवुड में कदम
यह फिल्म सिर्फ एक आम SRK फिल्म नहीं होगी। इसी के साथ सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर कदम रखेंगी, जहां उनके साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे।
शूटिंग पूरी होने के बाद, फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए जाएगी, जिसका लक्ष्य दिसंबर 2026 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज करना है।