शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, 'किंग' से जारी हुआ पहला रोमांटिक गाना
क्या है खबर?
शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' का पहला रोमांटिक गाना 'तू मिल जाए' रिलीज कर दिया है, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आई हैं। गाने के शुरुआत में शाहरुख कहते हैं, "मैं कातिल नहीं आशिक हूं, और निशाना मेरी माशूका।" इसके बाद दीपिका नजर आती हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने लायक है। यूट्यूब पर लोग भी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।
गाना
अरिजीत और एड शीरन की आवाज का चला जादू
'तू मिल जाए' को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने मिलकर आवाज दी है। अंतरराष्ट्रीय गायक एड शीरन ने इसमें जबरदस्त तड़का लगाया है। सचिन-जिगर का संगीत है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।
गाने के वीडियो में शाहरुख और दीपिका की रोमांटिक केमिस्ट्री मौजूद है। दूसरी ओर अभिनेता दमदार एक्शन सीक्वेंस करते दिख रहे हैं। इसे सुनने और देखने वाले फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
बता दें, 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
Yeh Daur Ishq ka Naseeb Waalon ko milta hai... Jahan Barood ki Khushboo mein Gulab khilta hai...
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 1, 2026
Of Love and other Battles....
This December, #LoveLikeAKing #TuMilJaaye song out now! #KING in cinemas 24.12.26https://t.co/GQfYaDY2Cx