राजकुमार हिरानी ने क्यों बनाई फिल्म 'डंकी'? नए वीडियो में किया खुलासा
क्या है खबर?
'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद शाहरुख खान के प्रशसंकों की नजरें उनकी आगामी फिल्म 'डंकी' पर टिकी हैं, जो 21 दिसंबर को सिनेमाघरों का रुख करेगी।
अब इससे पहले शाहरुख ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ खास बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
सामने आए वीडियो में हिरानी 'डंकी' का मतलब बताते दिखाई दिए।
इसके साथ उन्होंने इस फिल्म को बनाने की वजह बताई है।
वीडियो
शाहरुख ना साझा किया वीडियो
शाहरुख ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अगर हम थोड़ी और बातें करते तो ये डायरी लंबी किताब बन जाती। डंकी डायरीज केवल बातचीत के बारे में नहीं है, बल्कि यह एक उत्तर है कि डंकी क्या है। वो सारी कहानियां और वो सारे किस्से, जो 'डंकी' की कहानी बताते हैं। राजकुमार हिरानी की जुबानी सुनिए।'
'डंकी' में विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Agar hum thodi aur baate karte... toh yeh diary long book bann jaati.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 18, 2023
Dunki Diaries isn't just about candid conversations...
It's an answer to...
What is Dunki!
For us... And for everyone.
Woh saari backstories, woh saare moments...
Woh saare kisse aur baatein… jo Dunki ki… pic.twitter.com/8mqccOreDg