एड शीरन के गाने पर अटके शाहरुख खान, सुहाना की लिप-सिंकिंग देख की जमकर तारीफ
क्या है खबर?
शाहरुख खान अपनी शानदार लिप-सिंकिंग स्किल्स के लिए मशहूर हैं। एक बार आलिया भट्ट ने भी उनसे इसकी सलाह ली थी। हालांकि, हाल ही में उन्होंने बताया कि फिल्म 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एड शीरन के तेज बोलों के साथ तालमेल बिठाना उनके लिए मुश्किल था। उन्हें गाने के बोल याद रखने में परेशानी हुई, जबकि बेटी सुहाना खान ने आसानी से लिप-सिंकिंग याद रखी, जिसे देखकर शाहरुख काफी प्रभावित हुए।
खास
क्या है सुहाना की वीडियो में खास?
दरअसल शाहरुख की बेटी सुहाना ने वीडियो साझा किया, जिसमें वह मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रही थीं।
वीडियो में, सुहाना अपने बाल और मेकअप करवाती दिखीं, साथ ही वह 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एड वाले हिस्से पर लिप-सिंक कर रही थीं।
वीडियो के आखिर में दिखाया गया सुहाना घर के कपड़ों से बदलकर एकदम से दिवाली पार्टी लुक में नजर आती हैं।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
The sweetest father-daughter moment! King admiring Suhana while admitting Ed’s lyrics were quite a challenge! ❤️🔥@iamsrk @justSidAnand @RedChilliesEnt #SuhanaKhan#KING #ShahRukhKhan #SRK #KingKhan #ItsKingTime #TuMilJaaye pic.twitter.com/EqAKmffpIY
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) November 5, 2026
प्रतिक्रिया
शाहरुख ने दी सुहाना की वीडियो पर प्रतिक्रिया
शाहरुख ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "तुम्हें इसके बोल कैसे याद हैं? मेरे लिए तो यह बहुत मुश्किल था क्योंकि एड बहुत तेज गाते हैं।"
सुपरस्टार का कमेंट देखकर फैंस बहुत खुश हुए। एक फैन ने लिखा, "क्योंकि वह आपकी बेटी है।"
दूसरे ने लिखा, "उसे ये हुनर आपसे ही मिला है।" वहीं तीसरे फैन ने लिखा, "एक पिता का अपनी बेटी का हौसला बढ़ाना सबसे अच्छी बात है।"
स्टार कास्ट
'किंग' में हैं यह स्टार कास्ट
सुहाना फिल्म 'किंग' के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' से अभिनय की शुरुआत करने के बाद, अब वह बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
बता दें सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'किंग' एक एक्शन फिल्म है, जिसमें शाहरुख और सुहाना के साथ-साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अभय वर्मा, रानी मुखर्जी, सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं।