LOADING...
शाहरुख ने दीपिका को इस अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा किया 'पठान' का लुक
दीपिका पादुकोण का नया लुक आउट (तस्वीर: ट्विटर/ @iamsrk)

शाहरुख ने दीपिका को इस अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा किया 'पठान' का लुक

Jan 05, 2023
04:01 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर शाहरुख खान ने उन्हें अलग अंदाज में शुभकामनाएं दी। किंग खान ने अपने ट्विटर पर फिल्म 'पठान' से अभिनेत्री का नया लुक साझा करते हुए लिखा, 'मेरी सबसे प्रिय दीपिका पादुकोण, आप हर संभव अवतार में स्क्रीन के मालिक बनने के लिए कैसे विकसित हुई हैं? मैं हमेशा गर्व महसूस करता हूं और आपके लिए नई ऊंचाइयों को छूने की कामना करता हूं। जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

दीपिका

शाहरुख के साथ 'पठान' दीपिका की है चौथी फिल्म 

पोस्टर में दीपिका हाथ में बंदुक लिए एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। बता दें, तमाम विवादों से घिरी शाहरुख और दीपिका की एक्शन थ्रिलर 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। 'पठान', शाहरुख और दीपिका की एक साथ चौथी फिल्म हैं। इससे पहले वह दोनों 'ओम शांति ओम', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' में एक साथ नजर आ चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post