Page Loader
शाहरुख खान की 'पठान' ने ऐपल TV पर दी दस्तक, यशराज फिल्म्स ने साझा किया वीडियो 
शाहरुख खान की 'पठान' ने ऐपल TV पर दी दस्तक (तस्वीर: इंस्टा/@iamsrk)

शाहरुख खान की 'पठान' ने ऐपल TV पर दी दस्तक, यशराज फिल्म्स ने साझा किया वीडियो 

Jun 07, 2023
01:27 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म पर दर्शकों और समीक्षकों ने खूब प्यार बरसाया था। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। अब 'पठान' ने ऐपल TV पर दस्तक दे दी है। यशराज फिल्म्स ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म के कुछ द्दश्य देखने को मिल रहे हैं।

पठान

'पठान' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' के जरिए शाहरुख ने लंबे अंतराल के बाद पर्दे पर वापसी की थी। फिल्म ने भारत में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया तो दुनियाभर में इसकी कमाई 1,050 करोड़ रूपये रही। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे तो सलमान खान का कैमियो था। आने वाले दिनों में शाहरुख 'जवान' और 'डंकी' में नजर आएंगे, इन फिल्मों से अभिनेता के प्रशंसकों को काफी उम्मीदें हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट