Page Loader
शाहरुख खान के आलीशान घर में रहना चाहते हैं? किराया जान चौंक जाएंगे आप
शाहरुख खान के इस आलीशान घर में रहना चाहते हैं? (तस्वीर: एक्स/@iamsrk)

शाहरुख खान के आलीशान घर में रहना चाहते हैं? किराया जान चौंक जाएंगे आप

Apr 11, 2025
02:25 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी उनका सिक्का चलता है। किंग खान अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बेहद आलीशान जिंदगी जीते हैं। 'मन्नत' के अलावा शाहरुख कई आलीशान बंगलों के मालिक हैं। भारत में ही नहीं, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में भी शाहरुख का एक आलीशान बंगला है, जो किसी महल से कम नहीं है। शाहरुख की 'बेवर्ली हिल्स हवेली' अब Airbnb पर कियाए पर उपलब्ध है।

कीमत

जानिए एक रात का किराया

अगर आप एक रात के लिए शाहरुख की 'बेवर्ली हिल्स हवेली' में रहना चाहतें तो आपको लगभग 2 लाख रुपये खर्च करने होंगे। दरअसल, इस आलीशान घर का एक रात का किराया करीब 1,97,000 रुपये है। शाहरुख के इस घर में 6 कमरे हैं। अभिनेता ने साल 2019 में सोशल मीडिया पर अपने इस घर की झलक दिखाई थी। शाहरुख के इस घर में शाही कालीन, बेहतरीन सजावट, एक विशाल झूमर, महंगे सोफे और बहुत कुछ है।

ट्विटर पोस्ट

अंदर से ऐसा दिखता है घर

काम

'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख   

काम के मोर्चे पर बात करें तो शाहरुख काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके निर्देशन की कमान सिद्धार्थ आनंद ने संभाली है। सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे। अभय वर्मा भी इसका हिस्सा हैं। 'किंग' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हो चुकी है। वह फिल्म में सुहाना की मां का किरदार निभाएंगी। 'किंग' ईद, 2026 के मौके पर रिलीज हो सकती है।