शाहरुख खान ने बताया 'धुरंधर' को शानदार, जानिए और क्या बोले?
शाहरुख खान ने एक्स पर हुए आस्क SRK चैट के दौरान 'धुरंधर' फिल्म पर अपना प्यार दिखाया है।
उन्होंने कहा, "दोनों भाग पसंद आए, पूरी टीम ने शानदार काम किया है।" आपको बता दें पहली फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जबकि 'धुरंधर 2' इस मार्च में सिनेमाघरों में आई।
'धुरंधर' 3000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फ्रैंचाइजी बनी
आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर' सीरीज ने अब इतिहास रच दिया है। यह दुनिया भर में 3,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली भारत की पहली फ्रैंचाइजी बन गई है।
अकेले 'धुरंधर 2' ने ही दुनिया भर में 1,813 करोड़ रुपये की कमाई की है। खास बात यह है कि इसमें खाड़ी देशों या चीन से मिली कमाई शामिल नहीं है।
यह 'दंगल' के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। अगर तुलना करें तो, 'बाहुबली' ने 2,438 करोड़ रुपये और 'पुष्पा' ने 2,092.20 करोड़ रुपये की कमाई की है।