NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पठान' का जलवा कायम, 50वें दिन 800 स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनेगी
    मनोरंजन

    'पठान' का जलवा कायम, 50वें दिन 800 स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनेगी

    'पठान' का जलवा कायम, 50वें दिन 800 स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनेगी
    लेखन मेघा
    Mar 14, 2023, 07:31 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'पठान' का जलवा कायम, 50वें दिन 800 स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनेगी
    'पठान' का जलवा कायम, 50वें दिन 800 स्क्रीन पर दस्तक देगी शाहरुख की फिल्म (तस्वीर: इंस्टा/@iamsrk)

    'पठान' रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। पहले दिन से ही कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। चार साल बाद पठान बन एक्शन अवतार में हुई शाहरुख खान की वापसी को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया है और फिल्म को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 'पठान' रिलीज के 50वें दिन (16 मार्च) 800 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी, जो आठवें सप्ताह में इतनी स्क्रीन पर बनी रहने वाली एकमात्र हिंदी फिल्म है।

    बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत

    'पठान' पिछले हफ्ते रिलीज हुई रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। रणबीर की फिल्म के अलावा कोई भी फिल्म 'पठान' के आगे नहीं टिक पाई है। आठवें हफ्ते में भी फिल्म को अधिकांश सिनेमाघर मालिकों, विशेष रूप से छोटे केंद्रों में सिंगल स्क्रीन मालिकों ने दिखाने का फैसला किया है। ऐसे में 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर सभी मिथकों को तोड़ दिया है।

    अब तक कितनी हुई 'पठान' की कमाई?

    'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। यह पहले दिन 57 करोड़ का कारोबार करने वाली पहली हिंदी फिल्म है। कोई भी फिल्म हिंदी में 510.99 करोड़ रुपये कमाने का एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' का 6 साल में रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई थी, जो इसने कर दिखाया। यह हिंदी में 521 करोड़ रुपये रुपये कमा चुकी है। इसने भारत में 539.66 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, वहीं दुनियाभर में 1,043 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

    विरोध के बाद भी नहीं थमा 'पठान' का जादू

    सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई थी। फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' के सामने आते ही दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकिनी को लेकर विवाद शुरू हो गया था। लोगों ने भावनाएं आहत होने की बात कहकर इस सीन को ही फिल्म से हटाने की मांग की थी, जिसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में खूब प्रदर्शन भी हुए। हालांकि, रिलीज के बाद 'पठान' को लोगों ने काफी पसंद किया।

    इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख

    'पठान' के बाद शाहरुख दो और फिल्में इसी साल लेकर आ रहे हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सबसे पहले वह एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म साल के अंत में सिनेमाघरों में आएगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शाहरुख खान
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की रिलीज तारीख में होगा बदलाव- रिपोर्ट  जवान फिल्म
    शाहरुख खान की 'जवान' में कैमियो करेंगे संजय दत्त, जल्द शुरू होगी शूटिंग संजय दत्त
    शाहरुख खान की 'पठान' का OTT संस्करण सिनेमाघर से होगा अलग, निर्देशक ने किया खुलासा  बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान का 'जवान' से एक्शन सीन हुआ लीक, फैंस बोले- 'पठान' तो बस टीजर था बॉलीवुड समाचार

    दीपिका पादुकोण

    ऑस्कर 2023: दीपिका पादुकोण के नए टैटू ने खींचा ध्यान, जानिए क्या है इसका मतलब ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: भारतीय हस्तियों ने रेड कार्पेट पर मचाया धमाल, देखिए तस्वीरें ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: 62 साल बाद टूटी परंपरा, क्यों बदला गया रेड कार्पेट का रंग? ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: दीपिका पादुकोण हुईं अमेरिका के लिए रवाना, सामने आया वीडियो रणवीर सिंह

    बॉलीवुड समाचार

    सोनू सूद ने शुरुआत में 'दबंग' से क्यों किया किनारा, सलमान खान से जुड़ी है वजह? सोनू सूद
    नानी और कीर्ति सुरेश की 'दसरा' का हिंदी ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए रणबीर कपूर ने नहीं ली फीस, निर्देशक ने किया खुलासा  रणबीर कपूर
    भारती सिंह को याद आई गरीबी, बोलीं- लोगों का बचा और बासी खाना खाकर गुजारे दिन  भारती सिंह

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉक्स ऑफिस: 'तू झूठी मैं मक्कार' के कारोबार में दिखी गिरावट, सोमवार को कमाए इतने करोड़  रणबीर कपूर
    जन्मदिन विशेष: रोहित शेट्टी की इन फिल्मों ने बनाया उन्हें बॉलीवुड की 'हिट मशीन' रोहित शेट्टी
    बॉक्स ऑफिस: 'तू झूठी मैं मक्कार' जल्द होगी 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल रणबीर कपूर
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का बेहतरीन प्रदर्शन, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये रणबीर कपूर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023