Page Loader
'पठान' बनी कोरोना वायरस के बाद सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे करने वाली चौथी फिल्म
'पठान' ने सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन (तस्वीर: इंस्टा/@iamsrk)

'पठान' बनी कोरोना वायरस के बाद सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे करने वाली चौथी फिल्म

लेखन मेघा
May 09, 2023
04:36 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान ने 4 साल बाद 'पठान' से वापसी कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 'पठान' ने पहले ही दिन से शानदार कमाई की और अब तक की हिंदी में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनकर उभरी। दुनियाभर में 1,050 करोड़ की कमाई करने वाली 'पठान' ने कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं अब इसने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। महामारी के बाद 'पठान' सिनेमाघरों में 100 दिनों पूरे करने वाली चौथी फिल्म बन गई है।

उपलब्धी

'कांतारा', 'KGF 2' और 'RRR' के बाद बनाई जगह

कोरोना वायरस के बाद 'कांतारा', 'KGF 2' और 'RRR' ही सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे करने में सफल हो पाई थीं। ऐसे में यह धारणा बन गई थी बॉक्स ऑफिस पर दक्षिण भारतीय सिनेमा की ही राज चल रहा है, लेकिन अब 'पठान' ने इसे तोड़ दिया है। 'पठान' भी सिनेमाघरों में 100 दिन बिताने के बाद इस सूची में जगह बनाने वाली चौथी फिल्म बन गई है। इससे साफ है कि फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है।

विस्तार

ऐसा रहा फिल्म का प्रदर्शन

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' से लंबे अंतराल के बाद वापसी करने वाले शाहरुख फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आए थे। पहले कभी न देखे गए इस अवतार में प्रशंसकों ने भी अभिनेता को काफी पसंद किया था। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे तो सलमान खान का कैमियो था। फिल्म ने भारत में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया तो दुनियाभर में इसकी कमाई 1,050 करोड़ रूपये रही।

जानकारी

बांग्लादेश में रिलीज के लिए तैयार 'पठान'

शाहरुख की 'पठान' अब बांग्लादेश के सिनेमाघरों में 12 मई को दस्तक देने के लिए तैयार है। साल 1971 के बाद बांग्लादेश में पहली बार कोई हिंदी फिल्म रिलीज होने जा रही है। ऐसे में प्रशंसक भी काफी उत्सुक हैं।

आगामी फिल्में

इन फिल्मों से हैं उम्मीदें

'पठान' के साथ साल 2023 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी रही है और फिल्म ने दुनियाभर में अपना परचम लहरा दिया। ऐसे में अब जो फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, उनसे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इसकी शुरुआत प्रभास की 'आदिपुरुष' से होगी, जो 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके बाद 'टाइगर 3', 'जवान', 'डंकी', 'टाइगर वर्सेज पठान' जैसी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

वर्कफ्रंट

शाहरुख की आगामी फिल्में

शाहरुख अब जल्द ही एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' में नजर आएंगे। पहले 'जवान' 2 जून को रिलीज होने वाली थी तो अब VFX के चलते इसकी रिलीज को आगे बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया गया है। इसके बाद वह राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में तापसी पन्नू के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा अभिनेता 'टाइगर वर्सेज पठान' का हिस्सा हैं और 'टाइगर 3' में कैमियो करते नजर आएंगे।