Loading...
शाहरुख खान ने बताया बेटे आर्यन के नाम के पीछे का राज, किया ये खुलासा
शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने कैसे चुना बेटे आर्यन का नाम

शाहरुख खान ने बताया बेटे आर्यन के नाम के पीछे का राज, किया ये खुलासा

लेखन सयाली
Nov 28, 2026
05:49 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज होते ही प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। इसे 27 नवंबर को मुंबई में हुए मेटा के 'हाउस ऑफ इंस्टाग्राम 2026' समारोह के दौरान पहली बार पेश किया गया। इसी समारोह में शाहरुख ने करण जौहर से बात करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने अपने बड़े बेटे का नाम आर्यन खान क्यों रखा था।

शाहरुख

क्यों चुना 'आर्यन' नाम?

शाहरुख ने बताया, "मेरा मानना ​​है कि हर नाम का अपना एक ऑरा होना चाहिए। इसका मतलब है हर नाम के साथ अपने दिल में एक तरह का संगीत बसा लेना। जब मैं आर्यन का नाम रख रहा था तो मैंने सोचा कि क्या नाम रखा जाए। क्या हम राहिल, साहिल या राहुल जैसा कोई नाम रखें। हालांकि, मुझे लगा कि हमें उसका नाम 'आर्यन' रखना चाहिए, क्योंकि इसके पीछे एक ऐसा संगीत होगा, जो एक खास ऑरा तैयार करेगा।"

छोटे बेटे

छोटे बेटे से सीखी ये मजेदार चीज

करण ने शाहरुख से पूछा कि कोई उनकी तरह खास 'SRK ऑरा' कैसे बना सकता है। इस पर शाहरुख बोले कि 'ऑरा फार्मिंग' का मतलब उन्होंने अपने 13 साल के बेटे अबराम से सीखा।

उनके मुताबिक, एक बार 'तू मिल जाए' गाना चल रहा था और वो अपने सिक्स पैक दिखा रहे थे। तभी अबराम ने कहा कि आप 'ऑरा फार्मिंग' कर रहे हैं। बेटे ने उन्हें 'मॉगिंग' का मतलब भी बताया।

शाहरुख की फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर को आएगी।

ADVERTISEMENT