NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / IMDb ने जारी की 2023 के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची, शाहरुख ने मारी बाजी 
    अगली खबर
    IMDb ने जारी की 2023 के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची, शाहरुख ने मारी बाजी 
    शाहरुख खान का IMDb पर कब्जा, ये भारतीय सितारे भी सूची में शामिल

    IMDb ने जारी की 2023 के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची, शाहरुख ने मारी बाजी 

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 22, 2023
    11:22 am

    क्या है खबर?

    2023 हिंदी फिल्मों की कमाई के लिहाज से शाहरुख खान के नाम रहा, यह कहना गलत नहीं होगा क्योंकि उनकी 1 नहीं, बल्कि 2 फिल्मों ने लागातर दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

    'पठान' और 'जवान' दोनों ने ही खूब धमाल मचाया। अब शाहरुख ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।

    दरअसल, वह इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) पर इस साल के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची में पहले स्थान पर हैं।

    स्थान

    शाहरुख पहले तो आलिया दूसरे स्थान पर

    IMDb ने 2023 के टॉप 10 भारतीय सितारों की सूची जारी की है, जिसमें आलिया भट्ट से लेकर अक्षय कुमार और विजय सेतुपति तक का नाम शामिल है, लेकिन शाहरुख ने सभी को पछाड़ते हुए इस प्रतिष्ठित सूची में पहला स्थान हासिल किया है।

    इस सूची में दूसरे स्थान पर आलिया हैं, जिन्होंने हाल-फिलहाल में 'हॉर्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में कदम रखा और ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम कर चुकी 'RRR' से दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी शुरुआत की।

    उपलब्धि

    सूची में वामिका भी शामिल

    IMDb की सूची में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण तीसरे स्थान पर हैं तो वामिका गब्बी को चौथा स्थान मिला है।

    वामिका ने कहा, "IMDb की सर्वाधिक लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची में मुझे पहली बार जगह मिली है और मैं बहुत खुश हूं। मेरा यह साल विभिन्न शैलियों और भाषाओं में काम कर बीता है। खुश हूं कि प्रशंसकों ने इसकी सराहना की है। मैं उसी समर्पण से काम कर मुझ पर बरसाए गए प्यार को लौटाने के लिए उत्सुक हूं।''

    उत्सा

    आलिया की खुशी का भी ठिकाना नहीं

    आलिया ने इस बारे में कहा, "मैं अपने दर्शकों को उस मुकाम पर लाने के लिए धन्यवाद देती हूं, जहां मैं आज हूं। उम्मीद करती हूं कि आगे भी मैं उनका इसी तरह से मनोरंजन करती रहूंगी। फिलहाल मैं केवल प्यार और कृतज्ञता से भरी हूं। मैं कड़ी मेहनत जारी रखने और अधिक प्रेरक कहानियों व पात्रों को पर्दे पर जीवंत करने का वादा करती हूं।"

    आलिया को पिछली बार फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

    केक

    सूची मैं और कौन-कौन शामिल?

    IMDb की इस सूची में पांचवें स्थान पर नयनतारा हैं, जो साउथ की मशहूर अभिनेत्री हैं और जिन्होंने पिछली बार 'जवान' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा और खूब वाहवाही लूटी।

    छठे स्थान पर तमन्ना भाटिया, सातवें पर करीना कपूर, आठवें स्थान पर शोभिता धुलिपाला और नौवें पर अक्षय विराजमान हैं।

    2023 के टॉप 10 लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची में आखिरी स्थान विजय सेतुपति को मिला है, जो शाहरुख की फिल्म 'जवान' में विलेन बने थे।

    जानकारी

    किस आधार पर तैयार हुई है सूची?

    इस सूची में उन सितारों के शामिल किया गया है, जो इस साल लगातार IMDb की साप्ताहित रैंकिंग में टॉप पर थे। ये रैंकिंग दुनियाभर में IMDb के 20 करोड़ से ज्यादा विजिट करने वालों लोगों की संख्या के आधार पर निर्धारित की गई है।

    ट्विटर पोस्ट

    IMDb का पोस्ट

    Our special announcement is here! 📣🎉

    Shining the spotlight on the Most Popular Indian Stars of 2023 who kept us entertained this year💛 a thread 🧵@iamsrk : pic.twitter.com/EQjsFNNPAs

    — IMDb India (@IMDb_in) November 22, 2023
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IMDb
    शाहरुख खान
    आलिया भट्ट
    वामिका गब्बी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोटक से लदी कार स्कूल बस में टकराई, 4 बच्चों की मौत पाकिस्तान समाचार
    एक्स अकाउंट सस्पेंड होने पर रिस्टोर के लिए कैसे करें अपील?  X
    कान्स 2025: चौथी बार रेड कार्पेट पर उतरीं अदिति राव हैदरी, आपने देखा क्या लुक? अदिति राव हैदरी

    IMDb

    IMDb पर दुनिया की चौथी सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज बनी 'द फैमिली मैन 2' मनोरंजन
    'कोटा फैक्ट्री' से 'गुल्लक' तक, IMDb पर भारत के टॉप 10 शोज में छह TVF के मनोरंजन
    कृति सेनन की 'मिमी' बनी 2021 की सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली फिल्म बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' बनी IMDb पर सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली हिन्दी फिल्म बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान

    कंगना ने बढ़ाया बॉलीवुड की खान तिकड़ी से मेल-जोल, अचानक कैसे हुआ हृदय परिवर्तन?   कंगना रनौत
    एटली ने शाहरुख खान को बताया 'गंभीर निर्माता', सेट पर रखते हैं सब का ध्यान एटली
    शाहरुख खान-सलमान खान नहीं, सनी देओल-बॉबी देओल थे 'करण अर्जुन' के लिए पहली पसंद सनी देओल
    शाहरुख के सबसे बड़े फैन क्लब का ऐलान, 4 दिन मनेगा अभिनेता के जन्मदिन का जश्न बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई 150 करोड़ रुपये की ओर  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    आलिया संग काम करने की अफवाहों पर करीना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश  करीना कपूर
    बॉक्स ऑफिस: लाखों में सिमटी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की दैनिक कमाई  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई चौथे हफ्ते में भी जारी  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    वामिका गब्बी

    क्या अभिनेत्री वामिका गब्बी ने साइन की हॉलीवुड फिल्म? बॉलीवुड समाचार
    'मॉडर्न लव' के हिंदी संस्करण में फातिमा, प्रतीक और वामिका गब्बी की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    दिनेश विजान की फिल्म में नजर आ सकती हैं वामिका गब्बी बॉलीवुड समाचार
    वेब सीरीज 'जुबली' से चर्चा में आईं वामिका गब्बी कौन हैं? अमेजन प्राइम वीडियो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025